LIVE UPDATE
Bilaspur

सर्वे में बिलासपुर जिला को अव्वल स्थान…डेढ़ लाख से अधिक नाम दर्ज…एक-एक घर पहुंच पात्र व्यक्ति को तलाश रही टीम

प्रदेश के 33 जिलों में बिलासपुर को मिला पहला स्थान

बिलासपुर—प्रधानमंत्री आवास सर्वे अभियान में बिलासपुर जिला ने प्रदेश में परचम लहराया है। जिला पंचायत से मिली जानकारी के अनुसार जिले में अब तक डेढ़ लाख से अधिक परिवारों का सर्वे कर बिलासपुर ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। जिला पंचायत सीईओ ने जानकारी दिया कि शासन के निर्देशानुसार मोर द्वार,साय सरकार अभियान 30 अप्रैल तक चलाया जाएगा। घर घर पहुंचकर सर्वे टीम पात्र लोगों का नाम जोड़ रही है।
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत चलाए जा रहे *मोर द्वार साय सरकार* अभियान में बिलासपुर जिला को प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल हुआ है। अब तक 1,52,624 परिवारों का सर्वे किया जा चुका है। आंकड़ों के हिसाब से बिलासपुर जिला प्रदेश के सभी 33 जिलों में पहले स्थान पर है। सर्वे अभियान 30 अप्रैल तक चलेगा।
 जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल ने जानकारी दिया कि प्रधानमंत्री आवास को लेकर पूरे प्रदेश में विशेष सर्वेक्षण पखवाडा अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत सर्वे टीम घर-घर पहुंचकर आवास मिलने से चूक गए पात्र परिवारो का नाम शामिल किया जा रहा है। सर्वेक्षक घर-घर पहुंचकर जांच पड़ताल के बाद हितग्राहियों का नाम सूची में जोड़ रहे हैं। बिलासपुर जिले में नाम जोड़ने का अभियान  30 अप्रैल 2025 तक चलेगा।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत संदीप कुमार अग्रवाल ने जानकारी दिया कि प्रधानमंत्री आवास के लिए पात्रता रखने वाले जरूरतमंद योजना के लाभ से वंचित न हो। इसलिए  प्रचार प्रसार के माध्यम से सर्वे टीम घर घर पहुंच रही है। जिले में अब तक 52624 परिवारों का सर्वे हो चुका है।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close