बलरामपुर/रामानुजगंज.(पृथ्वी लाल केशरी)..जनहित और जनता की सुविधा के लिए अपने स्कूल तक जाने वाले कच्चे रास्ते की मरम्मत करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं पर प्रशासन ने “कारण बताओ नोटिस” जारी कर जिले में हड़कंप मचा दिया है।

राजपुर विकासखंड के हायर सेकेंडरी स्कूल धंधापुर के दो शिक्षक और दो शिक्षिकाएँ अपने आने-जाने के लिए सड़क सुधारने का प्रयास कर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जिले की सड़कों का हाल इतना खराब है कि छात्र और लोग रोजाना मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। इस पर शिक्षकों ने स्वयं श्रमदान करके सड़क को बेहतर बनाने का प्रयास किया।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News: शराब की खाली बोतलें व होलोग्राम बरामद ,जिला आबकारी अधिकारी कार्यालय कांकेर के प्रभारी अधिकारी निलंबित
CG News: शराब की खाली बोतलें व होलोग्राम बरामद ,जिला आबकारी अधिकारी कार्यालय कांकेर के प्रभारी अधिकारी निलंबित
कांकेर/ भानुप्रतापपुर के बसंत नगर, नारायणपुर स्थित एक किराए के मकान में जिला पुलिस बल द्वारा की गई छापामार कार्रवाई...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

लेकिन सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. डी.एन. मिश्रा ने शिक्षकों को नोटिस जारी कर दिया। इस कार्रवाई को लेकर जनमानस में गुस्सा है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि प्रशासन कब अच्छे काम की सराहना करेगा और क्यों राजनीतिक संरक्षण वाले लोग ही हमेशा सुरक्षित रहते हैं।

स्थानीय नागरिक और शिक्षा प्रेमी कह रहे हैं कि यह कार्रवाई जनहित के कार्य करने वालों के लिए एक डर का संदेश है। जनता का मानना है कि अगर अच्छे काम के लिए भी नोटिस जारी किया जाएगा तो भविष्य में श्रमदान करने वालों की संख्या नगण्य रह जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Local holiday: 15 सितम्बर को रहेगा स्थानीय अवकाश
Local holiday: 15 सितम्बर को रहेगा स्थानीय अवकाश
Local holiday।रायगढ़। कलेक्टर  मयंक चतुर्वेदी ने सामान्य पुस्तक परिपत्र भाग-2 के अनुक्रमांक 4 के नियम 8 के तहत प्रदत्त शक्तियों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रत्यक्षदर्शियों ने यह भी बताया कि जिले के कई स्कूलों और छात्रावासों में छोटी-बड़ी समस्याएँ लगातार बनी हुई हैं, लेकिन प्रशासन ने कभी कार्रवाई नहीं की। इस मामले ने बलरामपुर-रामानुजगंज में चर्चा और नाराजगी का नया मोड़ दे दिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा
फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा
रायपुर/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित जोरा मॉल के सिनेमाघर में सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.