Teacher Attachment News: कबीरधाम: छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग में प्रतिनियुक्ति और संलग्नीकरण (अटैचमेंट) को लेकर लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) के कड़े रुख से हड़कंप मच गया है।

Teacher Attachment News.डीपीआई द्वारा जारी सख्त गाइडलाइंस के बाद अब संलग्नीकरण वाली संस्थाओं से शिक्षकों को कार्यमुक्त (रिलिव) करने की प्रक्रिया में भारी तेजी आ गई है। इसी कड़ी में कबीरधाम (कवर्धा) के जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने 17 जुलाई 2026 को एक नया आधिकारिक आदेश जारी करते हुए 11 शिक्षकों और विभागीय कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से उनकी मूल पदस्थापना वाले स्कूलों के लिए रिलिव कर दिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
DA Hike – सरकारी कर्मचारियों को दिवाली से पहले बड़ा तोहफा, DA में 8 फ़ीसदी बढ़ोतरी पर सहमति; जाने अब कितना होगा महंगाई भत्ता
DA Hike – सरकारी कर्मचारियों को दिवाली से पहले बड़ा तोहफा, DA में 8 फ़ीसदी बढ़ोतरी पर सहमति; जाने अब कितना होगा महंगाई भत्ता
DA Hike/चंडीगढ़। पंजाब के सरकारी कर्मचारियों के लिए दिवाली से पहले महंगाई भत्ते (DA) को लेकर बड़ी खबर सामने आई...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Teacher Attachment News.दरअसल, लोक शिक्षण संचालनालय ने प्रदेश के सभी जिलों के लिए स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि संलग्नीकरण या प्रतिनियुक्ति की अवधि समाप्त होने के बाद सभी शिक्षक अनिवार्य रूप से अपने मूल स्कूल में वापस लौटें।

इसके साथ ही, शासन ने पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सभी शिक्षकों को वीएसके (Vidya Samiksha Kendra – VSK) ऐप के माध्यम से प्रतिदिन ऑनलाइन उपस्थिति (ऑनलाइन हाजिरी) दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
नाम बदलने की नहीं, तस्वीर बदलने की जरूरत; गौरहा ने कसा ‘मेवा सदन’ तंज
नाम बदलने की नहीं, तस्वीर बदलने की जरूरत; गौरहा ने कसा ‘मेवा सदन’ तंज
बिलासपुर..बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में विधायक कार्यालय के ‘सेवा सदन’ नाम को लेकर कांग्रेस नेता अंकित गौरहा ने तीखा राजनीतिक तंज...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विभाग ने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी है कि जो शिक्षक अपने मूल स्कूल में कार्यभार ग्रहण नहीं करेंगे और ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज नहीं करेंगे, उनकी अनुपस्थिति अवधि को ‘ब्रेक इन सर्विस’ (सेवा में व्यवधान) माना जाएगा और उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

डीपीआई के इस कड़े फैसले का सबसे बड़ा असर शिक्षकों के वेतन पर पड़ने जा रहा है। आदेश में साफ कहा गया है कि निर्देशों की अवहेलना करने वाले और मूल शाला में अपनी उपस्थिति न देने वाले शिक्षकों का चालू जुलाई माह का वेतन किसी भी परिस्थिति में जारी नहीं किया जाएगा। इस वित्तीय और प्रशासनिक सख्ती के बाद जिला शिक्षा अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में अटैच शिक्षकों की सूची तैयार कर उन्हें कार्यमुक्त करना शुरू कर दिया है। कबीरधाम जिले में 11 शिक्षकों और कर्मचारियों पर हुई इस त्वरित कार्रवाई के बाद विभाग के अन्य संलग्नीकरण वाले कर्मचारियों में भी हड़कंप है।

ये खबर भी पढ़ें…
जांच शुरू होने से पहले ही ‘निराकरण’! सीएम हेल्पलाइन में शिक्षा विभाग का अजब खेल, विश्वसनीयता पर सवाल
जांच शुरू होने से पहले ही ‘निराकरण’! सीएम हेल्पलाइन में शिक्षा विभाग का अजब खेल, विश्वसनीयता पर सवाल
बिलासपुर... मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 का उद्देश्य शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निराकरण करना है, लेकिन बिलासपुर के जिला शिक्षा विभाग से...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों का कहना है कि ग्रामीण अंचलों के स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर करने और शैक्षणिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। कई शिक्षक प्रभाव का इस्तेमाल कर शहरी या सुगम क्षेत्रों के कार्यालयों और स्कूलों में संलग्न हो गए थे, जिससे मूल स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी।