लिंक कॉपी हो गया!
X पर शेयर

प्राथमिकताएँ

Google Google News में फॉलो करें
🌙 नाइट मोड
📋 विषय सूची
🔔 नोटिफिकेशन
Chhattisgarh

कवर्धा पुलिस का तालिबानी खेल…सुप्रीम कोर्ट आदेश की खुलेआम अनदेखी…दुष्कर्म पीड़िता को ही बना दिया आरोपी

Bhaskar Mishra Bhaskar Mishra
August 25, 2025
साइज़:
विषय सूची

    अधिवक्ता ने किया यौन शोषण

    ये खबर भी पढ़ें…
    सुबह की सैर नहीं, शहर की पड़ताल करें अफसर : अरुण साव
    सुबह की सैर नहीं, शहर की पड़ताल करें अफसर : अरुण साव
    बिलासपुर... शहर की सफाई, निर्माण और नागरिक सुविधाओं की असली तस्वीर दफ्तर की फाइलों में नहीं, सड़कों पर दिखाई देती है।...
    Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

    महिला का आरोप है कि अगस्त 2021 में एक दीवानी मामले में उसकी मुलाकात कवर्धा के एक अधिवक्ता से हुई। मई 2022 से अधिवक्ता ने उसे अश्लील संदेश भेजने शुरू कर दिए। मना करने के बावजूद यह हरकत जारी रही। मां की मृत्यु और खराब आर्थिक स्थिति के कारण वह अकेली थी, जिसका अधिवक्ता ने फायदा उठाया।

    पीड़िता का आरोप है कि अधिवक्ता ने कार्यालय में रोककर जबरन छेड़छाड़ की।  बाद में अपने घर बुलाकर कई बार दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसने धमकियां  और बदनाम करने की चेतावनी दी। जनवरी 2023 तक यह सिलसिला जारी रहा। महिला ने अप्रैल 2024 में पुलिस को दुष्कर्म की शिकायत सौंपी।

    ये खबर भी पढ़ें…
    Music teacher jobs -पीएम श्री स्कूलों में संगीत प्रशिक्षक के पद पर भर्ती
    Music teacher jobs -पीएम श्री स्कूलों में संगीत प्रशिक्षक के पद पर भर्ती
    Music teacher jobs.बलरामपुर. बलरामपुर जिले के 6 विकासखंडों में संचालित 11 पीएम श्री विद्यालयों में अंशकालिक संगीत प्रशिक्षक के पद...
    Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

    पांच महीने बाद उल्टा मामला दर्ज

    पीड़िता का कहना है कि शिकायत के बाद भी पुलिस ने उसकी बात नहीं सुनी। सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बावजूद दुष्कर्म के मामले में तत्काल एफआईआर दर्ज नहीं की गई। इसके बजाय, सितंबर 2024 में अधिवक्ता की ब्लैकमेलिंग शिकायत पर पुलिस ने उसके खिलाफ ढाई करोड़ की उगाही का मामला दर्ज कर लिया।

    चालान पेश करने की तैयारी

    ये खबर भी पढ़ें…
    एकलव्य विद्यालय में 9वीं के आठ छात्रों की पिटाई का आरोप, अस्पताल पहुंचे बच्चें तो मचा हड़कंप, प्रबंधन पर उठे गंभीर सवाल
    एकलव्य विद्यालय में 9वीं के आठ छात्रों की पिटाई का आरोप, अस्पताल पहुंचे बच्चें तो मचा हड़कंप, प्रबंधन पर उठे गंभीर सवाल
    CG News.बलरामपुर। बलरामपुर के एकलव्य आवासीय विद्यालय में एकलव्य विद्यालय छात्र पिटाई का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच...
    Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

    महिला के अनुसार पुलिस अब उसके खिलाफ चालान पेश करने की तैयारी में है, ताकि उसे गिरफ्तार किया जा सके। सवाल उठता है कि यदि महिला ने सचमुच अधिवक्ता को ब्लैकमेल किया होता, तो इतने लंबे समय तक उसे गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया।

    कानूनी विशेषज्ञ की राय

    बिलासपुर हाई कोर्ट की अधिवक्ता मीना शास्त्री ने कहा कि दुष्कर्म एक संज्ञेय अपराध है और इसमें पुलिस को तत्काल एफआईआर करनी होती है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के ‘ललिता कुमार बनाम उत्तर प्रदेश राज्य’ मामले में दिए गए फैसले का हवाला देते हुए कहा कि पुलिस को ऐसे मामलों में देरी करने का अधिकार नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि पुलिस कार्रवाई नहीं करती है, तो पीड़िता मजिस्ट्रेट या हाई कोर्ट में गुहार लगा सकती है।

    राजनीतिक हलचल संभव

    मामला राज्य के गृह मंत्री के गृह जिले से जुड़ा होने के कारण प्रशासन और पुलिस की भूमिका पर सवाल उठने लगे हैं। महिला संगठनों और समाजसेवी संस्थाओं ने इसे “तालिबानी रवैया” बताते हुए राज्य सरकार से हस्तक्षेप की मांग की है।

    पिछली खबर

    ड्राइवरों के लिए नया नियम: नेम प्लेट, आईडी...

    अगली खबर

    CG NEWS:सतत विकास और खेल महोत्सव – राह...

    Bhaskar Mishra

    Bhaskar Mishra

    पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 26 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।