बिलासपुर। छठ पर्व के बाद ट्रेनों में होने वाली अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने रक्सौल और चर्लपल्ली के बीच एक-एक फेरे के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।

इससे बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के बीच सफर करने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत यह गाड़ी रायगढ़, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव और गोंदिया स्टेशनों पर रुकते हुए चलेगी।

रक्सौल-चर्लपल्ली स्पेशल की समय-सारिणी

05531 रक्सौल-चर्लपल्ली स्पेशल: यह ट्रेन शनिवार 21 नवंबर 2026 को रक्सौल से शाम 16.55 बजे रवाना होगी। अगले दिन रविवार को रायगढ़ में 15.22 बजे पहुंचकर 15.24 बजे छूटेगी, बिलासपुर में 17.10 बजे आकर 17.20 बजे, रायपुर में 18.50 बजे आकर 18.55 बजे, दुर्ग में 19.45 बजे आकर 19.50 बजे, राजनांदगांव में 20.15 बजे आकर 20.17 बजे और गोंदिया में 22.00 बजे पहुंचकर 22.10 बजे प्रस्थान करेगी। तीसरे दिन सोमवार को यह सुबह 10.00 बजे चर्लपल्ली पहुंचेगी।

05532 चर्लपल्ली-रक्सौल स्पेशल: यह गाड़ी सोमवार 23 नवंबर 2026 को चर्लपल्ली से रात 22.00 बजे चलेगी। दूसरे दिन मंगलवार को गोंदिया में 09.30 बजे पहुंचकर 09.40 बजे, राजनांदगांव में 11.15 बजे आकर 11.17 बजे, दुर्ग में 11.50 बजे आकर 11.55 बजे, रायपुर में 12.40 बजे आकर 12.45 बजे, बिलासपुर में 14.45 बजे आकर 14.55 बजे और रायगढ़ में 18.08 बजे पहुंचकर 18.10 बजे रवाना होगी। तीसरे दिन बुधवार को शाम 19.00 बजे यह रक्सौल पहुंचेगी।

कोच की व्यवस्था और प्रमुख ठहराव

यात्रियों की सहूलियत के लिए इस स्पेशल ट्रेन में कुल 18 कोच लगाए गए हैं, जिनमें 1 पावरकार, 1 एसएलआरडी, 4 जनरल, 7 स्लीपर, 1 एसी-II और 4 एसी-III कोच शामिल हैं। दोनों दिशाओं में यह ट्रेन घोड़ासहन, बैरगनिया, सीतामढ़ी, जनकपुर रोड, कमतौल, दरभंगा, समस्तीपुर, बरौनी, किउल, झाझा, जसीडीह, मधुपुर, चितरंजन, धनबाद, कतरासगढ़, चंद्रपुरा, बोकारो स्टील सिटी, मुरी, रांची, राउरकेला, झारसुगुड़ा, रायगढ़, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, गोंदिया, वडसा, बल्लारशाह, रामागुंडम और काजीपेट स्टेशनों पर ठहरेगी।

0 07562 पूजा स्पेशल अब दरभंगा से चलेगी

दक्षिण मध्य रेल प्रशासन ने परिचालनिक कारणों से 22 नवंबर 2026 को चलने वाली 07562 बरौनी-चर्लपल्ली पूजा स्पेशल ट्रेन को बरौनी के स्थान पर दरभंगा स्टेशन से चलाने का फैसला किया है।

संशोधित समय के अनुसार यह गाड़ी रविवार 22 नवंबर को दरभंगा से सुबह 07.30 बजे रवाना होगी और दूसरे दिन सोमवार को रायगढ़ (03.55/03.57 बजे), बिलासपुर (06.00/06.10 बजे), रायपुर (07.45/07.50 बजे), दुर्ग (08.50/08.55 बजे) और गोंदिया (11.00/11.10 बजे) होते हुए रात 23.55 बजे चर्लपल्ली पहुंचेगी।

रास्ते में यह समस्तीपुर, बरौनी, किउल, झाझा, जसीडीह, मधुपुर, चितरंजन, धनबाद, चंद्रपुरा, मुरी, रांची, राउरकेला, झारसुगुड़ा, रायगढ़, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, गोंदिया, वडसा, बल्लारशाह, रामागुंडम और काजीपेट स्टेशनों पर रुकेगी। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि सफर से पहले संचालन दिवस, समय-सारिणी और ठहराव की ताजा जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, NTES या रेलवन ऐप से जरूर जांच लें।