Chhattisgarh
Special Train: एलटीटी-हावड़ा-एलटीटी के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे
Special Train/बिलासपुर| ग्रीष्मकाल के दौरान यात्रियों को कंफर्म बर्थ के साथ सुगम, सुरक्षित एवं आरामदायक यात्रा सुविधा के देने के लिए एलटीटी-हावड़ा-एलटीटी के बीच 01-01 फेरे के लिए स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है। SECR दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के गोंदिया, दुर्ग, रायपुर एवं बिलासपुर स्टेशनों मे स्पेशल ट्रेन का ठहराव रहेगा।
- गाड़ी संख्या 01145 एलटीटी-हावड़ा स्पेशल ट्रेन एलटीटी से 14 अप्रैल 2026 (मंगलवार) को चलेगी।
- गाड़ी संख्या 01146 हावड़ा-एलटीटी स्पेशल ट्रेन हावड़ा से 16 अप्रैल 2026 (गुरुवार) को चलेगी | *इस गाड़ी का वाणिज्यिक ठहराव दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के गोंदिया, दुर्ग, रायपुर एवं बिलासपुर स्टेशनों में दिया गया है।
- गाड़ी संख्या 01145 एलटीटी-हावड़ा स्पेशल ट्रेन एलटीटी से 14 अप्रैल 2026 (मंगलवार) को 20.15 बजे रवाना होगी तथा ठाणे आगमन 20.40 बजे, प्रस्थान 20.43 बजे, कल्याण आगमन 21.07 बजे, प्रस्थान 21.10 बजे दूसरे दिन नासिक रोड आगमन 00.15 बजे, प्रस्थान 00.18 बजे, भुसावल आगमन 03.35 बजे, प्रस्थान 03.40 बजे, अकोला आगमन 05.55 बजे, प्रस्थान 05.57 बजे, बडनेरा आगमन 07.55 बजे , प्रस्थान 07.58 बजे, नागपुर आगमन 10.15 बजे, प्रस्थान 10.20 बजे, गोंदिया आगमन 12.04 बजे, प्रस्थान 12.06 बजे, दुर्ग आगमन 14.15 बजे, प्रस्थान 14.20 बजे, रायपुर आगमन 14.55 बजे, प्रस्थान 15.00 बजे, बिलासपुर आगमन 16.45 बजे, प्रस्थान 16.55 बजे, झारसुगुड़ा आगमन 20.08 बजे, प्रस्थान 20.10 बजे, राउरकेला आगमन 21.40 बजे, प्रस्थान 21.48 बजे, चक्रधरपुर आगमन 23.30 बजे, प्रस्थान 23.35 बजे तीसरे दिन टाटानगर आगमन 00.30 बजे, प्रस्थान 00.35 बजे, खड़गपुर आगमन 02.45 बजे, प्रस्थान 02.50, सांतरागाछी आगमन 05.00 बजे, प्रस्थान 05.05 बजे होते तथा 06.00 बजे हावड़ा स्टेशन पहुंचेगी ।
- गाड़ी संख्या 01146 हावड़ा-एलटीटी स्पेशल ट्रेन हावड़ा से दिनाँक 16 अप्रैल 2026 (गुरुवार) को 14.45 बजे रवाना होगी तथा सांतरागाछी आगमन 15.45 बजे, प्रस्थान 15.50 बजे, खड़गपुर आगमन 17.15 बजे, प्रस्थान 17.20 बजे, टाटानगर आगमन 19.30 बजे, प्रस्थान 19.35 बजे, चक्रधरपुर आगमन 20.50 बजे, प्रस्थान 20.55 बजे, राउरकेला आगमन 22.20 बजे, प्रस्थान 22.28 बजे दूसरे दिन झारसुगुड़ा आगमन 00.05 बजे, प्रस्थान 00.07 बजे, *बिलासपुर आगमन 03.15 बजे, प्रस्थान 03.25 बजे, रायपुर आगमन 05.10 बजे, प्रस्थान 05.15 बजे, दुर्ग आगमन 06.15 बजे, प्रस्थान 06.20 बजे, गोंदिया आगमन 08.28 बजे, प्रस्थान 08.30 बजे,* नागपुर आगमन 10.50 बजे, प्रस्थान 10.55 बजे, बडनेरा आगमन 13.37 बजे, प्रस्थान 13.40 बजे, अकोला आगमन 14.37 बजे, प्रस्थान 14.40 बजे, भुसावल आगमन 16.40 बजे, प्रस्थान 16.45 बजे, नासिक रोड आगमन 20.00 बजे, प्रस्थान 20.03 बजे, कल्याण आगमन 22.42 बजे, प्रस्थान 22.45 बजे, ठाणे आगमन 23.05 बजे, प्रस्थान 23.08 बजे होते हुये 23.45 बजे एलटीटी स्टेशन पहुंचेगी ।Special Train
20 कोच की मिलेगी सुविधा/Special Train
स्पेशल ट्रेन में 01 एसएलआरडी, 01 पावर कार, 04 जनरल, 03 स्लीपर, 09 एसी-III, 02 एसी-II कोच सहित कुल 20 कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी। स्पेशल ट्रेन के समय-सारिणी और ठहराव की विस्तृत जानकारी के लिए www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।





