LIVE UPDATE
Bilaspur

न्यायधानी की स्मार्ट पुलिसिंग..सूझबूझ के साथ धर्मान्तरण विवाद को किया नियंत्रित…पुलिस कप्तान ने दिया..जांच का आदेश

धर्मान्तरण मुद्दे पर दोनो पक्ष आमने सामने..पुलिस ने सूझबूझ से सुलझाया मुद्दा

बिलासपुर—न्यायाधानी पुलिस ने सूझबूझ दिखाते हुए शहर को बहुत बड़े तनाव से बचा लिया है। मामला तोरवा थाना क्षेत्र के पॉवर हाउस स्थित केवटापारा का है। पुलिस को जानकारी मिली कि हिन्दू संगठन से जु़ड़े कुछ लोगों ने धर्मान्तरण की सूचना पर एक मकान को घेर लिया है। घर के सामने उग्र प्रदर्शन कर रहे है। जानकारी मिलते ही पुलिस कप्तान रजनेश सिंह ने तत्काल थाना पुलिस टीम को रवाना किया। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने सूझबूझ से हालात को काबू किया्। पुलिस कप्तान के आदेश पर दोनों पक्षों को ना केवल शांत कराया गया। बल्कि प्रकरण में जांच का आश्वासन भी दिया। 

न्यायधानी पुलिस ने तोरवा थाना क्षेत्र स्थित एक मकान के सामने प्रदर्शनकारियों को समय रहते नियंत्रित कर लिया है। पुलिस को जानकारी मिली कि हिन्दू संगठन के लोग पॉवर हाउस क्षेत्र के केवटपारा स्थित एक मकान को घेरकर उग्र प्रदर्शन कर रहे है। हिन्दू संगठन के अनुसार  प्रार्थना सभा में धर्मांतरण का खेल खेल चल रहा है। इस बात को लेकर दोनों पक्ष में उग्र विवाद हो गया। देखते ही देखते माहौल बिगड़ने लगा। स्थित की जानकारी मिलते ही पुलिस कप्तान के आदेश पर तोरवा पुलिस टीम मौके पर पहुंच गयी। पुलिस ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए दोनों पक्षों को संयम रखने को कहा। हालत को देखते हुए अतिरिक्त बल मंगाना पड़ा।

स्थित संभालते हुए दोनों पक्षों को पुलिस तोरवा थाना लेकर गयी। इस दौरान पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत को गौर से सुना। पुलिस कप्तान रजनेश सिंह के निर्देश पर मामले में जांच का आश्वासन दिया। थाना प्रभारी ने दो टूक कहा कि किसी भी पक्ष को कानून को हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा। शिकायत की गंभीरता के साथ  निष्पक्ष जांच करेंगे।

जागरूक लोगों ने संभाला जिम्मा

हालात को देखते हुए कुछ सामाजिक संगठनों समेत स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी जिम्मा संभाला। थाना पहुंचकर दोनों पक्षों को शांत कराया। सभी ने शहर की अमन चैन को कायम रखने की बात कही। समझाने बुझाने के बाद धीरे धीरे दोनों पक्षों के तेवर कम हुए। सभी ने संयम और संवाद की बात को कबूल किया।

बहरहाल पूरे प्रकरण में पुलिस ने बहुत ही सूझबूझ का परिचय दिया। पुलिस ने साबित किया कि संवाद, संयम और सूझबूझ से विपरीत हालात को भी नियंत्रित किया जा सकता है। जैसा की न्यायधानी पुलिस ने कर दिखाया। संभावित बहुत बड़ी घटना को विस्फोट होने से पहले ही नियंत्रित कर लिया। स्थानीय लोगों ने खुशी जाहिर किया है। साथ ही पुलिस की भूमिका की तारीफ भी कर रहे हैं।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close