LIVE UPDATE
Chhattisgarh

हिट एंड रन: अभयारण्य में हिरण का शिकार, छह शिकारी गिरफ्तार.. आरोपियों को वन विभाग ने पकड़ा

गरियाबंद: उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व में हिरण शिकार का मामला सामने आया है। वन्यजीव संरक्षण को लेकर वन अमले ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।  कब्जे से 26.65 किलो कच्चा मांस, कुल्हाड़ी, हंसिया, चाकू, और काटने के अन्य औजार जब्त किए गए हैं। वहीं हिरण को वाहन से टक्कर मारने वाला आरोपी फरार है,। जिसकी तलाश की जा रही है।

घटना का खुलासा ऐसे हुआ:

उपनिदेशक वरुण जैन ने बताया कि वन विभाग को गोपनीय सूचना मिली कि कोयबा-इंदागांव मार्ग पर एक मादा चीतल को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। मौके पर पहुंची टीम को दुर्घटना स्थल पर खून के निशान मिला। आगे तलाशी के दौरान  पास स्थित झोपड़ी से कटा हुआ मांस और औजार बरामद हुए।

शिकार का यह था तरीका:

जांच में सामने आया कि ग्राम कोयबा के छह ग्रामीणों ने मृत चीतल को उठाकर झोपड़ी में लाया। और सब्जी बनाने के इरादे से उसके मांस के छह टुकड़े किए।जिन्हें अलग-अलग खेतों और टीकरा में छिपा दिया गया था।

गिरफ्तार आरोपी इस प्रकार हैं:

जीवनलाल,रुपधर, दीपचंद, बिहारीलाल , खगेश्वर सोरी, ,नाथूराम  मरकाम है। सभी आरोपी ग्राम कोयबा, थाना इंदागांव, गरियाबंद के रहने वाले हैं।

वन विभाग ने इसके अलावा जीवनलाल मांझी से पूछताछ कर शेष पांच आरोपियों की पहचान की है आरोपियों पर वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत कठोर धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close