LIVE UPDATE
Bilaspur

सेवा पखवाड़ा: केंद्रीय मंत्री तोखन ने दिया तोहफा.. दिव्यांग बच्चों का इस तरह किया सम्मान

बिलासपुर… केंद्रीय शहरी विकास राज्यमंत्री तोखन साहू ने तिफरा स्थित शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ विद्यालय में सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने रजत महोत्सव में विजेता दिव्यांगजनों का सम्मान किया और समाज कल्याण विभाग की ओर से ब्रेल किट, श्रवण यंत्र और स्मार्ट केन सहित अन्य सहायक उपकरण वितरित किए।

कार्यक्रम में 17 प्रतिभागियों और शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट 17 छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। कुल मिलाकर 62 दिव्यांगजन और वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया गया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह उपकरण दिव्यांग बच्चों की शैक्षणिक प्रगति में सहायक होंगे और बिलासपुर जिले में किसी भी दिव्यांगजन को सहायक उपकरण की कमी नहीं होने दी जाएगी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय विधायक धरमलाल कौशिक ने की, स्वागत भाषण संयुक्त संचालक  टी.पी. भावे ने दिया, और कार्यक्रम का संचालन प्रशांत मोकासे ने किया। इस दौरान कई अधिकारी, कर्मचारी और अशासकीय संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close