School Holidays 2025/अप्रैल 2025 छात्रों के लिए ढेरों खुशखबरी लेकर आया है, क्योंकि इस महीने छुट्टियों की भरमार होने वाली है। मार्च में जहां परीक्षाओं की हलचल के बीच छुट्टियों ने राहत दी थी, वहीं अप्रैल में त्योहारों और विशेष अवसरों की वजह से स्कूलों में कई दिनों तक अवकाश रहेगा। देश के अलग-अलग राज्यों में विभिन्न कारणों से स्कूलों में छुट्टियां घोषित की गई हैं, जिससे छात्रों को आराम और परिवार संग समय बिताने का मौका मिलेगा।

School Holidays 2025/तेलंगाना सरकार ने 12 से 14 अप्रैल तक सभी सरकारी और निजी शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखने का ऐलान किया है। इन तीन दिनों की छुट्टियां महावीर जयंती, बैसाखी और डॉ. अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में घोषित की गई हैं। वहीं, पंजाब में 8 अप्रैल को श्री गुरु नाभा दास जी की जयंती, 10 को महावीर जयंती, 13 को बैसाखी (जो रविवार को पड़ रही है), 14 को अंबेडकर जयंती और 18 अप्रैल को गुड फ्राइडे के चलते स्कूल बंद रहेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
एक स्कूल की व्यवस्था पर 5000 स्कूलों के लिए निर्देश उचित नहीं,NEP के अनुरूप संकुल व्यवस्था संचालित करे विभाग
एक स्कूल की व्यवस्था पर 5000 स्कूलों के लिए निर्देश उचित नहीं,NEP के अनुरूप संकुल व्यवस्था संचालित करे विभाग
बिलासपुर।गत दिनों शिक्षा विभाग द्वारा संयुक्त संचालक व जिला शिक्षा अधिकारियों के के नाम प्राचार्य के पदीय कार्य एवं दायित्व...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उत्तर प्रदेश में भी स्थिति कुछ ऐसी ही है, जहां 10 अप्रैल को महावीर जयंती, 13 को बैसाखी, 14 को अंबेडकर जयंती और 18 को गुड फ्राइडे की छुट्टी घोषित की गई है। राजस्थान में इसके अलावा 11 अप्रैल को महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती के कारण भी अवकाश रहेगा।

मध्य प्रदेश में शिक्षा विभाग ने 1 मई से 15 जून तक छात्रों के लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा की है, जबकि शिक्षकों के लिए यह अवकाश 1 मई से 31 मई तक रहेगा। साथ ही दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश की तिथियां भी तय कर दी गई हैं – दशहरा अवकाश 1 से 3 अक्टूबर, दीपावली अवकाश 18 से 23 अक्टूबर और शीतकालीन अवकाश 31 दिसंबर से 4 जनवरी तक रहेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Mp news -स्कूल हिजाब मामले में एफआईआर रद्द करने से उच्च न्यायालय का इनकार
Mp news -स्कूल हिजाब मामले में एफआईआर रद्द करने से उच्च न्यायालय का इनकार
मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय ने दमोह के एक स्कूल में छात्राओं को कथित तौर पर हिजाब पहनने और विशेष धार्मिक प्रथाओं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हिमाचल प्रदेश के स्कूलों में समर वेकेशन की डेट्स को थोड़ा संशोधित किया गया है। इस बार छुट्टियां 12 जुलाई से 12 अगस्त तक रहेंगी, जो पहले 22 जून से 29 जुलाई तक होती थीं।

इस बदलाव के कारण अप्रैल की चार छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं, लेकिन 1 से 8 जून तक समर ब्रेक की सुविधा दी गई है। वहीं, अलग-अलग जिलों में मौसम के अनुसार छुट्टियों का निर्धारण किया गया है। जैसे कि नालागढ़, ऊना, पौंटा साहिब जैसे क्षेत्रों में 1 से 30 जून तक समर ब्रेक और अगस्त में मानसून ब्रेक रहेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
स्कूल शिक्षा विभाग के अपने ही सिलेबस में फंसा पदोन्नति का गणित, टीईटी से बजट तक और बजट से सत्ता के समीकरण तक उलझी कहानी…
स्कूल शिक्षा विभाग के अपने ही सिलेबस में फंसा पदोन्नति का गणित, टीईटी से बजट तक और बजट से सत्ता के समीकरण तक उलझी कहानी…
बिलासपुर (मनीष जायसवाल)। जिस विभाग के स्कूलों में बच्चों को अर्थशास्त्र में आय-व्यय और राजनीति शास्त्र में सत्ता के खेल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कुल्लू जिले में स्कूलों को 20 जुलाई से 12 अगस्त तक मानसून ब्रेक और 1 से 14 जनवरी तक विंटर ब्रेक मिलेगा। इसके अलावा दशहरे में 8 दिन और दिवाली के दौरान 4 दिन की छुट्टियां भी दी जाएंगी।