LIVE UPDATE
india

School Close: पाक की हरकत के बाद जानें कहां-कहां बंद रहेंगे स्कूल

भारत-पाक के बीच लगातार बढ़ते तनाव और युद्ध जैसे हालात के बाद एहतियातन स्कूलों को बंद करने का निर्णय लिया गया है. फिलहाल पाक सीमा से लगने वाले राज्यों के अलावा पश्चिम बंगाल, पंचकुला और चंडीगढ़ में स्कूलों की छुट्टी का ऐलान किया गया है.

School Close-पाकिस्तान की हरकत के बाद LOC से सटे पंजाब, राजस्थान, जम्मू कश्मीर समेत कई प्रदेशों में स्कूल, कॉलेज बंद करने का ऐलान कर दिया गया है. अगले तीन दिन तक यहां प्राइवेट, सरकारी, सहायता प्राप्त स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटीज बंद रहेंगीं. इसके अलावा चंडीगढ़ और पंचकुला में भी छुट्टी का ऐलान कर दिया गया है.

पाकिस्तान ने गुरुवार को भारत के कई सीमावर्ती राज्यों पर ड्रोन अटैक की नाकाम कोशिश की थी. समय रहते भारतीय सेनाओं ने इस हमले को धराशायी कर दिया और पाकिस्तान ने ड्रोन हवा में ही मार गिराए. हालांकि दोनों देशों के बीच लगातार बढ़ते तनाव और युद्ध जैसे हालात के बाद एहतियातन स्कूलों को बंद करने का निर्णय लिया गया है. फिलहाल पाक सीमा से लगने वाले राज्यों के अलावा पश्चिम बंगाल, पंचकुला और चंडीगढ़ में स्कूलों की छुट्टी का ऐलान किया गया है.

School Close-पाकिस्तान की कायराना हरकत के बाद सबसे पहले पंजाब में स्कूलों को बंद करने का ऐलान किया गया है. शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने सोशल मीडिया पोस्ट में इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि अगले तीन दिन तक राज्य के सभी निजी, सरकारी स्कूल, कॉलेज और अन्य संस्थान बंद रहेंगे.इससे पहले भी पंजाब सरकार की ओर से छुट्टी का ऐलान किया गया था.हालांकि इस आदेश में सिर्फ सीमावर्ती जिलों फिरोजपुर, पठानकोट, फाजिल्का, गुरदासपुर और अमृतसर को शामिल किया गया था.हालांकि पाकिस्तान की हरकत के बाद इस आदेश को पूरे प्रदेश में लागू कर दिया गया.

पंजाब ही नहीं बल्कि राजस्थान, गुजरात, हरियाणा और पश्चिम बंगाल में भी स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है. इनमें खास तौर से सीमा पर पड़ने वाले जिलों और आसपास के जिलों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है. चंडीगढ़ में भी स्कूलों की छुट्टी करने का ऐलान किया गया है. ट्राईसिटी में शामिल पंचकुला में भी छुट्टी कर दी गई है.

कश्मीर में भी स्कूलों में छुट्टी

उधर कश्मीर के स्कूल एजुकेशन के डायरेक्टर की ओर से भी स्कूलों में छुट्टी के निर्देश जारी किए गए हैं. यह आदेश पूरे प्रदेश के लि किया गया है. हालांकि पहले सिर्फ कठुआ, बारामूला, कुपवाड़ा, श्रीनगर और अवंतीपोरा के स्कूलों में छुट्टी का आदेश दिया गया था. पाकिस्तान की हरकत के बाद इसे पूरे प्रदेश पर लागू कर दिया गया है.

Back to top button