RR vs CSK, IPL 2025-राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग पर लगा 12 लाख का जुर्माना, स्लो ओवर रेट बना वजह

RR vs CSK, IPL 2025/राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग को IPL 2025 में स्लो ओवर रेट के कारण 12 लाख रुपये के जुर्माने का सामना करना पड़ा है।
RR vs CSK, IPL 2025/चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ खेले गए रोमांचक मुकाबले में राजस्थान ने 6 रन से जीत तो दर्ज की, लेकिन इसके बाद IPL गवर्निंग बॉडी ने स्लो ओवर रेट के नियमों का उल्लंघन करने पर पराग पर भारी जुर्माना लगा दिया। इससे पहले मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या पर भी इसी कारणवश जुर्माना लगाया जा चुका है।
IPL ने प्रेस रिलीज में क्या कहा?
RR vs CSK, IPL 2025/IPL की ओर से जारी आधिकारिक प्रेस रिलीज में बताया गया कि चूंकि यह राजस्थान रॉयल्स की पहली गलती थी, इसलिए IPL कोड ऑफ कंडक्ट की धारा 2.22 के तहत रियान पराग पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। अगर कोई कप्तान सीजन में तीन बार स्लो ओवर रेट का दोषी पाया जाता है, तो उसे एक मैच के लिए बैन कर दिया जाता है।
हार्दिक पंड्या पर भी लग चुका है जुर्माना
RR vs CSK, IPL 2025/रियान पराग से पहले मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या को भी गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में स्लो ओवर रेट के कारण जुर्माना झेलना पड़ा था। उस मैच के बाद उन्हें एक मैच का बैन भी झेलना पड़ा था। अगर IPL 2025 में रियान पराग को दोबारा ऐसी गलती करते पाया जाता है, तो उनके खिलाफ और कड़ी कार्रवाई हो सकती है।
रियान पराग की शानदार कप्तानी और बल्लेबाजी
हालांकि, जुर्माने के बावजूद रियान पराग की कप्तानी और बल्लेबाजी की जमकर तारीफ हो रही है। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 28 गेंदों में 37 रन की उपयोगी पारी खेली और स्पिनर्स के ओवर को संभालकर एमएस धोनी और उनकी टीम पर दबाव बनाए रखा।
राजस्थान रॉयल्स ने रोमांचक मुकाबले में CSK को दी मात
मैच में राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 182 रन बनाए। जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टीम 176 रन ही बना सकी और 6 रन से हार गई।