Ravi uppal arrest।रायपुर। महादेव सट्टा ऐप के सह संस्थापक रवि उप्पल को दुबई में गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा हैं कि जाँच एजेंसी रवि उप्पल को भी भारत लाने की तैयारी में है। रवि उप्पल महादेव ऐप सिंडिकेट में सौरभ चंद्राकर का खास सहयोगी है।

बता दें कि महादेव ऑनलाइन बैटिंग ऐप मामले में जांच एजेंसियों ने मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को गिरफ्तार कर भारत लाया था। अब उसके सहायोगी रवि उप्पल को संयुक्त अरब अमीरात से पकड़ा गया है।

आरोप है कि रवि (Ravi uppal arrest) और सौरभ ने ही महादेव ऐप के जरिए कथित अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी और वित्तीय लेनदेन का पूरा नेटवर्क खड़ा किया था। इस मामले में भारतीय जाँच एजेंसी दोनों आरोपियों की लंबे समय से तलाश कर रही थी।