बिलासपुर.. सरकंडा पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत 1 साल पहले गम बालिका को बरामद कर लिया है । पूछताछ के दौरान बालिका ने बताया कि आरोपी ने बहला फुसलाकर अपहरण किया । इसके बाद आरोपी ने लगातार उसके साथ व्यवहार किया है । पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ IPS की धारा 363, 366, 376(2) और  4, 6 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया और बरामद नाबालिक को परिजनों के हवाले किया है,।

सरकंडा पुलिस के अनुसार 3 मई 2024 को नाबालिक लड़की की परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उनकी नाबालिक लड़की कहीं चली गई है । उन्हें आशंका है की बच्ची को कोई बहला फुसलाकर अपने साथ लेकर गया है । तत्कालीन समय पुलिस ने गुमशुदगी का रिपोर्ट दर्ज किया । रिपोर्ट दर्ज किए जाने के बाद मामले को विवेचना में लिया गया । पतासाजी अभियान भी चलाया गया ।

इसी दौरान वरिष्ठ पुलिस कप्तान रजनीश सिंह ने बैठक लेकर थाना प्रभारी को सख्त निर्देश दिया कि गुमशुदगी मामले को गंभीरता से लिया जाए। इसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर टीम ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत पताशाजी अभियान को तेज किया । साइबर सेल के सहयोग से गायब नाबालिक बच्चियों का पता लगाया गया। इसी दौरान 30 जुलाई को जानकारी मिली कि दर्ज प्रकरण की गुंबालिका संदेही अजय कुमार ठाकुर के साथ है।

मामले की जानकारी पुलिस कप्तान समेत वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई।

गायब बच्ची और आरोपी का लोकेशन ट्रेस किया गया । थाना प्रभारी निलेश पांडे की अगुवाई में पुलिस टीम ने धावा बोलकर आरोपी अजय कुमार ठाकुर के कब्जे से नाबालिक लड़की को हिरासत में लिया ।

पूछताछ मे बालिका ने बताया कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर लगातार शारीरिक संबंध बनाया। पुलिस ने बयान दर्ज कर आरोपी अजय कुमार ठाकुर को विधिवत गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद न्याय की डिमांड पर भेजा।