बिलासपुर… रक्षाबंधन के पर्व पर बिलासपुर पुलिस का मानवीय चेहरा नजर आया। दिनभर पुलिस अधिकारी, ट्रैफिक पुलिस और सभी थाना प्रभारी शहर के प्रमुख मार्गों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था संभालते रहे। असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के साथ लोगों को सुरक्षित आवागमन के लिए प्रेरित किया गया। रक्षाबंधन की खुशियों के बीच लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसे लेकर पुलिस की दिन भर सक्रियता नजर आई ।

पुलिस कप्तान रजनेश सिंह के निर्देश पर रक्षाबंधन के अवसर पर पुलिस का फोकस आम लोगों को परेशान करने के बजाय उन्हें सुरक्षित घर पहुंचाने पर रहा। सामान्य यातायात व्यवस्था में चालानी कार्रवाई से बचते हुए पुलिसकर्मियों ने लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया और सुरक्षित सफर का संदेश दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
सरकारी गाड़ी बनी निजी सवारी! मुंगेली खनिज विभाग के ड्राइवर की ‘साहब वाली छूट’ पर सवाल, रतनपुर में रोज सुबह-शाम खड़ी मिलती है सरकारी बोलेरो
सरकारी गाड़ी बनी निजी सवारी! मुंगेली खनिज विभाग के ड्राइवर की ‘साहब वाली छूट’ पर सवाल, रतनपुर में रोज सुबह-शाम खड़ी मिलती है सरकारी बोलेरो
मुंगेली..सरकारी संपत्ति के इस्तेमाल को लेकर नियम-कायदे भले ही स्पष्ट हों, लेकिन मुंगेली खनिज विभाग की सरकारी गाड़ी को लेकर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राखी का बड़ा तोहफा—बहन के लिए हेलमेट

पुलिस कप्तान रजनेश सिंह का संदेश इस रक्षाबंधन खास रहा—बहन की कलाई पर बंधी राखी तभी पूरी होगी, जब भाई सुरक्षित घर लौटेगा। दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस ने लोगों से कहा कि हेलमेट महज यातायात नियम का पालन नहीं, बल्कि परिवार की खुशियों और अपनों की चिंता से जुड़ी जिम्मेदारी है।

ये खबर भी पढ़ें…
मां के इलाज के लिए पहुंचे थे, कुछ देर बाद मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पहुंच गई शिकायत! 4 सितंबर को जुनेजा अस्पताल में आखिर क्या हुआ?
मां के इलाज के लिए पहुंचे थे, कुछ देर बाद मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पहुंच गई शिकायत! 4 सितंबर को जुनेजा अस्पताल में आखिर क्या हुआ?
बिलासपुर...मरीज और उसके परिजन अस्पताल में इलाज और सम्मान की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं, लेकिन अगर डॉक्टर पर ही अभद्र...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देते हुए प्रमुख स्थानों पर पुलिस की मौजूदगी रही। यातायात को सुगम बनाए रखने के साथ लोगों को सुरक्षित तरीके से आने-जाने में सहयोग दिया गया।

स्टंटबाजी पर पुलिस की नजर, गाड़ी जब्त

ये खबर भी पढ़ें…
DEO की कुर्सी पर 18 साल की वरिष्ठता का दावा धरा रह गया! हाई कोर्ट में याचिका वापस, रामेश्वर जायसवाल का प्रभार बरकरार
DEO की कुर्सी पर 18 साल की वरिष्ठता का दावा धरा रह गया! हाई कोर्ट में याचिका वापस, रामेश्वर जायसवाल का प्रभार बरकरार
बिलासपुर... बिलासपुर के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी रामेश्वर जायसवाल की नियुक्ति को लेकर चल रहा विवाद अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रक्षाबंधन की भीड़ के बीच सड़क पर स्टंटबाजी करने वालों पर पुलिस की नजर रही। खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के मामले में चालान के बजाय वाहन जब्ती पर जोर दिया गया, ताकि त्योहार की खुशियों के बीच सड़क पर किसी की सुरक्षा खतरे में न पड़े।

रक्षाबंधन पर बिलासपुर पुलिस की यह पहल कानून-व्यवस्था के साथ मानवीय सरोकार और सुरक्षित समाज का संदेश देती नजर आई। शाम ढलने के बाद भी शहर में पुलिस की सक्रियता बनी हुई है और देर रात तक प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की निगरानी जारी है।

बहन की राखी का मान रखिए—हेलमेट पहनिए, सुरक्षित चलिए और खुशियों के साथ घर लौटिए।