Rajasthan Budget 2025/राजस्थान विधानसभा में डिप्टी सीएम दिया कुमारी आज 19 फरवरी को राजस्थान का बजट 2025-26 पेश कर रहीं हैं।डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने कहा मुझे अवगत कराते हुए अत्यंत प्रसन्नता का अनुभव हो रही है कि मान्य मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश के विकास की 2025 में राज्य की जीडीपी बढ़कर 19 लाख 89 हजार करोड़ से अधिक होने का अनुमान है। हम प्रदेश में विकास की गति को इसी प्रकार निरंतर 2030 तक 350 बिलियन डॉलर इकोनामी का निर्माण करने के लिए कटिबंध है

प्रदेशवासियों को आने वाली ग्रीष्म ऋतु में पेयजल संकट का सामना नहीं करना पड़े इस दृष्टि से मैं आगामी वर्ष 1 हजार ट्यूबवेल और 1500 हैंडपंप नल लगाने की घोषणा की है।

राज्य के लिए पेयजल के लिए तकनीकी कर्मचारियों का संविदा काडर बनाया जाएगा। इसके लिए 1050 पद सृजित करने की घोषणा की गई।

डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने कहा हम प्रदेश में विकास की गति को इसी प्रकार निरंतर 2030 तक 350 बिलियन डॉलर इकोनामी का निर्माण करने के लिए कटिबंध हैं। राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के अंतर्गत देश-विदेश के निवेश को सरकार द्वारा हमारे पॉलिसी फ्रेमवर्क में हमारी सरकार ने विश्वास जाते हुए 45 लाख करोड़ 35 लाख करोड़ से अधिक के AMU किए हैं।