8th pay commission: शनिवार को कोच फैक्ट्री परिसर में रेल कर्मचारियों ने 8वें वेतन आयोग की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

यह विरोध-प्रदर्शन पश्चिम मध्य रेलवे कर्मचारी परिषद के बैनर तले आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।

ये खबर भी पढ़ें…
TET Guideline-मध्य प्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा पर गाइडलाइन जारी: जानें किन्हें देना होगा एग्जाम, किन्हें मिली छूट और क्या है अंतिम तिथि
TET Guideline-मध्य प्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा पर गाइडलाइन जारी: जानें किन्हें देना होगा एग्जाम, किन्हें मिली छूट और क्या है अंतिम तिथि
TET Guileline-भोपाल।मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) को लेकर बनी अनिश्चितता को समाप्त करते हुए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कर्मचारियों ने धरना देकर सरकार से शीघ्र 8वें वेतन आयोग की घोषणा और समिति के गठन की मांग की।

यह प्रदर्शन राष्ट्रीय परिषद के आह्वान पर आयोजित हुआ, जिसमें भारतीय मजदूर संघ और भारतीय रेल मजदूर संघ की सहभागिता रही।

ये खबर भी पढ़ें…
Gwalior News : गैस चूल्हा रिपेयरिंग दुकान पर खाद्य विभाग का छापा, 16 घरेलू LPG सिलेंडर जब्त
Gwalior News : गैस चूल्हा रिपेयरिंग दुकान पर खाद्य विभाग का छापा, 16 घरेलू LPG सिलेंडर जब्त
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देश पर प्रदेश के सभी जिला कलेक्टर्स  अवैध कारोबार करने वालों एक विरुद्ध कड़े एक्शन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रदर्शन के दौरान कर्मचारी संगठनों ने यह भी मांग उठाई कि सरकार नई पेंशन योजना को समाप्त करे और पुरानी पेंशन योजना को फिर से लागू करे। साथ ही जूनियर और सीनियर इंजीनियरों को ग्रेड पे और पदोन्नति का लाभ देने की भी मांग की गई।

कोच फैक्ट्री शाखा के सचिव अरुण सिंह ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि सरकार को कर्मचारियों की जायज मांगों पर शीघ्र संज्ञान लेना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि यदि सरकार कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी करती है, तो भविष्य में आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
MP News- नशे के खिलाफ रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करीब 6.70 लाख रुपये की एमडी ड्रग्स के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार
MP News- नशे के खिलाफ रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करीब 6.70 लाख रुपये की एमडी ड्रग्स के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार
रतलाम: मध्यप्रदेश में नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। इस बीच, रतलाम में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उल्लेखनीय है कि भारत सरकार ने 26 जून को 8वें वेतन आयोग के गठन को लेकर संकेत दिए थे, जिसके बाद से ही देशभर में रेलकर्मी और अन्य केंद्रीय कर्मचारी संगठनों ने इस मुद्दे पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है।