LIVE UPDATE
Chhattisgarh

इंकार की सज़ा मौत, प्रेम के नाम पर जंगल में रची गई खौफनाक हत्या..प्रेमिका की लाश बरामद

शादी से इनकार पर खून, जंगल बना प्रेम और हत्या का अड्डा

बालोद…जिले के गुरामी जंगल में 24 जनवरी को मिली महिला की लाश के मामले में पुलिस जांच ने सनसनीखेज सच उजागर किया है। मृतका की पहचान कमला राजपूत के रूप में हुई है, जिसकी हत्या उसके ही प्रेमी नेमीचंद साहू ने की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार 16 जनवरी को कमला अपने प्रेमी नेमीचंद साहू से मिलने गुरामी जंगल गई थी। दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे और वे अक्सर इसी जंगल में मिलते थे। उसी दौरान नेमीचंद ने शराब पी और कमला से शादी करने का दबाव बनाया। कमला द्वारा साफ इनकार किए जाने पर दोनों के बीच तीखा विवाद हुआ।

विवाद बढ़ने पर नेमीचंद ने पहले कमला का गला घोंटकर उसे बेसुध कर दिया और इसके बाद पत्थर से सिर कुचलकर उसकी निर्मम हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने शव को जंगल में बने एक गड्ढे में डाल दिया और पहचान छिपाने के लिए ऊपर से पत्थर रख दिए।

घटना को अंजाम देने के बाद नेमीचंद कमला का मोबाइल फोन अपने साथ घर ले गया। अगले दिन दुर्ग जाते समय उसने मोबाइल तोड़कर सबूत मिटाने की कोशिश की। हालांकि पुलिस की सघन जांच में आरोपी की साजिश ज्यादा देर नहीं टिक सकी।

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने जंगल से मृतका की टूटी चूड़ियां, शराब की बोतल, हत्या में इस्तेमाल किया गया पत्थर और टूटा हुआ मोबाइल फोन बरामद किया है। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

गुरामी जंगल में हुई इस वारदात ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि रिश्तों में जबरदस्ती और अस्वीकार को न स्वीकार पाने की मानसिकता किस हद तक खतरनाक हो सकती है।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button