LIVE UPDATE
Bilaspur

बदहाल सड़कों पर फूटा आक्रोश: अंकित गौरहा का प्रशासन को ज्ञापन, 15 दिन में सुधार नहीं तो आंदोलन

बदहाल सड़कों पर उबाल: 15 दिन में सुधार नहीं तो आंदोलन की चेतावनी

बिलासपुर… अशोकनगर–बिरकोना मार्ग एवं सीपत चौक से राजकिशोर नगर मुख्य मार्ग की खराब स्थिति को लेकर कांग्रेस नेता अंकित गौरहा ने कलेक्टर एवं नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र सुधार कार्य की मांग की है।

ज्ञापन में जर्जर सड़क, उड़ती धूल, बारिश के दौरान कीचड़ और जलभराव, दुर्घटनाओं की बढ़ती आशंका तथा निर्माण कार्यों में अनियमितताओं के मुद्दे प्रमुखता से उठाए गए हैं।

अंकित गौरहा ने बताया कि अशोकनगर–बिरकोना मार्ग लंबे समय से खराब स्थिति में है। गर्मी के दिनों में सड़क पर अत्यधिक धूल उड़ती है, जिससे स्थानीय लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो रही है। वहीं बारिश के समय सड़क पर कीचड़ और पानी भरने से आवागमन प्रभावित होता है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

ज्ञापन में क्षेत्र में चल रहे नाली निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए गए हैं। स्थानीय लोगों ने निर्माण में तकनीकी मानकों की अनदेखी की शिकायत की है। मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की गई है।

इसके अलावा सीपत चौक से राजकिशोर नगर मुख्य मार्ग पर सड़क खुदाई के बाद पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था और बैरिकेडिंग नहीं किए जाने का मुद्दा भी उठाया गया है। हाल के दिनों में यहां कई सड़क हादसे हुए हैं, जिनमें कुछ घटनाएं सीसीटीवी कैमरों में भी दर्ज हुई हैं।

घटनास्थल पर स्थानीय निवासी अमित फडणवीस ने गड्ढों के आसपास बांस और रेडियम लगाकर अस्थायी सुरक्षा व्यवस्था की, जिससे कुछ हद तक हादसों में कमी आई है। उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग अब भी स्थिति को लेकर गंभीर नहीं है और लोग लगातार परेशान हो रहे हैं।

अंकित गौरहा ने प्रशासन से सड़क मरम्मत, धूल नियंत्रण, सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि 15 दिनों के भीतर ठोस कार्रवाई शुरू नहीं की गई, तो क्षेत्र की जनता के साथ आंदोलन किया जाएगा।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button