LIVE UPDATE
Bilaspur

चलती गाड़ियों पर बरसते पत्थर, दहशत का खेल खत्म—CCTV से खुला पूरा राज

हाईवे पर मौत बनकर बरस रहे थे पत्थर… 50 CCTV खंगालकर बिल्हा पुलिस ने दबोचे ‘दहशतगर्द

बिलासपुर..हाईवे पर चलती गाड़ियों को निशाना बनाकर पत्थरबाजी कर हादसे कराने वाले आरोपियों को आखिरकार बिल्हा पुलिस ने बेनकाब कर लिया। करीब 40 से 50 सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

मामला 20 अप्रैल 2026 का है, जब प्रार्थी अनवर अली, निवासी बलौदाबाजार, ने थाना बिल्हा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि ग्राम झाल मेन रोड के पास उनके ट्रक समेत अन्य वाहनों पर अज्ञात व्यक्तियों ने ईंट-पत्थर फेंके। इस घटना में वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे चले गए, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हुए और चालकों व सवार लोगों को गंभीर चोटें आईं।

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर थाना बिल्हा पुलिस ने विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की। पुलिस ने क्षेत्र के आसपास लगे 40-50 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का बारीकी से विश्लेषण किया, जिसके आधार पर संदिग्धों की पहचान की गई।

जांच के दौरान मोटरसाइकिल सवार दो युवकों—पंकज कुमार ध्रुव, निवासी नयापारा, धमतरी और मोहन निषाद, निवासी कोहरौदा, बिल्हा—को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने घटना के दिन वाहनों पर ईंट और पत्थर फेंकने की बात स्वीकार कर ली।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त ईंट, पत्थर और फेंकने के औजार को जप्त किया है। दोनों आरोपियों को 17 मई 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी बिल्हा निरीक्षक तोपसिंह नवरंग के नेतृत्व में पुलिस टीम की अहम भूमिका रही, जिन्होंने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले को सुलझाया।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button