जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी चौकी अलवर प्रथम की टीम ने कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना कोटपूतली, जिला कोटपूतली-बहरोड़ में पदस्थापित उप निरीक्षक राजेन्द्र सिंह को परिवादी से 3,500 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

एसीबी चौकी अलवर को परिवादी ने शिकायत दी थी कि उसने बैंक के विरुद्ध न्यायालय के माध्यम से पुलिस थाना कोटपूतली में मुकदमा संख्या 380/2026 दर्ज करवाया था। मामले का अनुसंधान उप निरीक्षक राजेन्द्र सिंह द्वारा किया जा रहा था।

ये खबर भी पढ़ें…
Social Security Pension – सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि जुलाई से बढ़कर 1,350 रुपए, जनवरी 2027 से 1,450 रुपए प्रस्तावित
Social Security Pension – सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि जुलाई से बढ़कर 1,350 रुपए, जनवरी 2027 से 1,450 रुपए प्रस्तावित
Social Security Pension/जयपुर। राजस्थान में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनान्तर्गत सभी पात्र एवं सत्यापित पेंशनर्स को प्रतिमाह पेंशन का भुगतान सतत...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रकरण में आगे की कार्रवाई करने की एवज में आरोपी द्वारा परिवादी से 5,000 रुपये रिश्वत की मांग की जा रही थी।

शिकायत के आधार पर एसीबी चौकी अलवर प्रथम ने 19 अगस्त 2026 को रिश्वत मांग का सत्यापन कराया। सत्यापन के दौरान आरोपी द्वारा 5,000 रुपये रिश्वत मांगना तथा 1,500 रुपये प्राप्त करना पाया गया। शेष 3,500 रुपये बाद में लेना तय हुआ।

ये खबर भी पढ़ें…
live-in information : लिव-इन का रजिस्ट्रेशन जरूरी, ब्रेकअप की भी देनी होगी जानकारी, विधानसभा के आगामी सत्र में यूसीसी बिल हो सकता है पारित
live-in information : लिव-इन का रजिस्ट्रेशन जरूरी, ब्रेकअप की भी देनी होगी जानकारी, विधानसभा के आगामी सत्र में यूसीसी बिल हो सकता है पारित
live-in information : जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल सरकार ने राजस्थान विधानसभा में राजस्थान समान सिविल संहिता विधेयक, 2026 पेश किया इस...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मांग की पुष्टि होने के बाद उप महानिरीक्षक पुलिस डॉ. रामेश्वर सिंह के सुपरवीजन में एसीबी चौकी अलवर प्रथम के प्रभारी  शब्बीर खान, उप अधीक्षक पुलिस के नेतृत्व में ट्रैप कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान आरोपी उप निरीक्षक राजेन्द्र सिंह को परिवादी से 3,500 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। आरोपी से रिश्वत की राशि बरामद कर ली गई है। मामले में पुलिस थाना कोटपूतली में अग्रिम कार्रवाई जारी है।

ये खबर भी पढ़ें…
IAS Transfer: 6 आईएएस और 7 आरएएस अफसरों के तबादले
IAS Transfer: 6 आईएएस और 7 आरएएस अफसरों के तबादले
Ias Transfer।राजस्थान में निकाय चुनाव की आचार संहिता लागू होने के बीच राज्य सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.