LIVE UPDATE
Bilaspur

पुलिस ने सुलझाया एक साथ दो प्रकरण…मास्टर माइंड,सुनार समेत मां- बेटा गिरप्तार…सोने चांदी के लाखो का जेवर बरामद

फरार मास्टर माइंड समेत कुल चार आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर—सरकन्डा पुलिस को बड़ी चोरी  प्रकरण को सुलझाने में सफलता मिली है। झपटमारी के फरार आरोपी को पकड़ कर जेल दाखिल कराया है। पुलिस ने आरोपियों से सोने चांदी के करीब 200000 रूपए कीमती जेवर भी बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के बाद जेवर खरीदी करने वाले सुनार को भी गिरफ्तार किया है।
 सरकन्डा पुलिस के अनुसार चांटीडीह निवासी राममूर्ति साहूने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराया। पीड़ित ने लिखित शिकायत में बताया कि 30 मई 2025 को ससुराल से चांटीडीह जा रहा था । रात्रि करीब 11.45 बजे शनिचरी शराब भट्ठी से पहले नया बैराज के सामने चांटीडीह मोड़ के पास मोबाईल से बात कर रहा था । इसी दौरान दो लड़के आये और मोबाईल के साथ  गले में लटके सोने का चैन झपट कर फरार हो गए।
रिपोर्ट दर्ज किए जाने के बाद मामले को विवेचना में लिया गया। पुलिस ने आरोपी मनीष गंधर्व उर्फ दादू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा। अन्य फरार आरोपी अंकित साहू की पतासाजी की जा रही थी। पतासाजी के दौरान जानकारी मिली कि अंकित साहू शनिचरी रपटा में सोने चांदी के जेवर बिक्री करने  के लिए घूम रहा है।
जानकारी मिलते ही पुलिस टीम ने धावा बोाला। घेराबन्दी कर आरोपी अंकित साहू को घेराबंदी को पकड़ कर पूछताछ की कार्रवाई की गयी। आरोपी ने जेल में बन्द आरोपी साथी दादू उर्फ मनीष गंधर्व के साथ झपटमारी का जुर्म कबूल किया।  अंकित ने बताया कि इसके अलावा चिंगराजपारा स्थित एक मकान में अपने अन्य साथी अनीश मेमन के साथ मिलकर सोने चांदी के करीब 2 लाख का जेवर पार किया है। इसके अलावा कुछ जेवर रतनपुर में ज्वेलर्स पंकज सोनी के पास 30000 रूपयों में बिक्री किया है।
   अंकित ने जानकारी दिया कि अनीश मेमन अपनी मां शबाना बेगम के माध्यम से कुछ जेवर को छ.ग.राज्य ग्रामीण बैंक में गिरवी रखना बताया। कुछ अपने पास रखा है।
        पुलिस ने दूसरी चोरी मामले में पतासाजी के दौरान पाया कि 5 जून .2025 को चिंगराज पारा निवासी अनुपा साहू ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराया है। पुलिस ने तत्काल दर्ज शिकायत में बरामद चोरी के जेवरों को बरामद होने की जानकारी को जोडा। इसके साथ ही चोरी के जेवर खरीदी करने वाले सुनार बनियापारा रतनपुर निवासी पंकज सोनी समेत आरोपी अनीश मेमन और शबाना बेगम को गिरफ्तार किया। आरोपी अंकित साहू को दोनो प्रकरण समेत आरोपी अनीश मेमन को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा है।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close