LIVE UPDATE
Bilaspur

धर्मांतरण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई..मौके पर पहुंची पुलिस..सरकारी जमीन पर बना अवैध प्रार्थना स्थल ध्वस्त..

बिलासपुर। जिला प्रशासन और पुलिस ने रविवार को भरनी ग्राम पंचायत क्षेत्र में शासकीय भूमि पर बने अवैध प्रार्थना घर को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई उस शिकायत के बाद हुई, जिसमें ग्रामीणों और सरपंच ने आरोप लगाया था कि सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर दूसरे धर्म के प्रचार-प्रसार और प्रार्थना गतिविधियां संचालित की जा रही थीं

जानकारी के अनुसार, खसरा नंबर 200 की करीब 5 डिसमिल शासकीय भूमि पर पिछले एक वर्ष से अवैध निर्माण खड़ा कर प्रार्थना सभा के नाम पर धर्मांतरण की गतिविधियां संचालित होने की आशंका जताई जा रही थी। स्थानीय लोगों के विरोध और ग्राम पंचायत भरनी के सरपंच श्री वस्त्रकार की लिखित शिकायत पर सकरी तहसीलदार राहुल शर्मा, राजस्व निरीक्षक मंडल और सकरी थाना पुलिस बल मौके पर पहुंचे।

संयुक्त टीम ने बड़ी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर चलवाकर अवैध निर्माण को जमींदोज कर दिया। प्रशासन का कहना है कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, वहीं ग्रामीणों ने इस कार्रवाई का स्वागत किया और प्रशासन का समर्थन जताया।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close