LIVE UPDATE
Bilaspur

लोफंदी में पुलिस का आपरेशन प्रहार…रेड कार्रवाई में सात लीटर शराब जब्त…पूछताछ के बाद आरोपी को भेजा गया जेल

रेड कार्रवाई कर पुलिस ने सात लीटर बरामद किया महुआ शराब

बिलासपुर—कोनी पुलिस ने आपरेशन प्रहार के दौरान एक आरोपी को लोफंदी से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ पकड़ा है। आरोपी का नाम अशोक पटेल है। विधिवत कार्रवाई कर आरोपी अशोक को आबकारी अधिनियम की धारा के तहत जेल दाखिल कराया गया है। 
कोनी पुलिस ने आपरेशन प्रहार अभियान के दौरान मुकबीर की सूचना पर लोफंदी गांव में धावा बोला। पुलिस टीम ने अशोक पटेल के ठिकाने पर धावा बोलकर 10 लीटर से अधिक मात्रा में कच्ची महुआ शराब बरामद किया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने शराब बनाकर अवैध बिक्री किया जाना कबूल किया है। विधिवत कार्रवाई कर आरोपी को आबकारी अधिनियम 34(2) के तहत‌् गिरफ्तारी के बाद न्यायालय के हवाले कर जेल दाखिल कराया है।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close