बिलासपुर…सड़क पर हाथ में धारदार चाकू लहराकर राहगीरों में दहशत फैलाने वाले एक बदमाश को चकरभाठा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी लोगों को डराने-धमकाने के साथ इलाके में भय का माहौल बना रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हथियार समेत पकड़ लिया।

पुलिस के अनुसार, 6 जुलाई को सूचना मिली कि ग्राम पंचायत धमनी के अटल चौक के पास एक व्यक्ति हाथ में धारदार लोहे का चाकू लेकर लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को हिरासत में ले लिया।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक धारदार लोहे का चाकू बरामद हुआ, जिसे जब्त कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी की पहचान अनिल सारथी निवासी चकरभाठा के रूप में हुई।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से आगे की वैधानिक कार्रवाई की गई।