LIVE UPDATE
Bilaspur

मानवता की मिसाल:रात के अंधेरे में पुलिस और आम लोगों ने बचाई जान…बच गयी युवती की जिंदगी

बिलासपुर…बीती रात बिलासपुर शहर में मानवता और पुलिस की सतर्कता की मिसाल देखने को मिली। देर रात सरकंडा क्षेत्र में एक युवती की जान खतरे में होने की सूचना पर डायल-112 की टीम, सरकंडा पुलिस और आसपास के राहगीरों ने मिलकर तत्काल बचाव अभियान चलाया। पुलिस और राहगीरों की सूझबूझ से समय रहते युवती को सुरक्षित बचा लिया गया।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुँची और युवती को सुरक्षित स्थान पर ले जाकर काउंसलिंग की व्यवस्था की गई। पुलिस कप्तान रजनेश सिंह ने बताया कि  फिलहाल युवती की मानसिक स्थिति सामान्य करने के लिए विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है।  पूरे अभियान में शामिल पुलिसकर्मी और स्थानीय नागरिकों की तत्परता की जितनी सराहना की जाए, कम है।

पुलिस कप्तान रजनीश सिंह का बयान

“यह घटना हमारे समाज में संवेदनशीलता और त्वरित पुलिसिंग की अहमियत को दर्शाती है। पुलिस टीम, डायल-112 स्टाफ और स्थानीय लोगों की सतर्कता और हिम्मत के कारण एक मासूम जान को बचाया जा सका। यह हमारे लिए गर्व की बात है। हम आगे भी ऐसी घटनाओं पर और तेजी से प्रतिक्रिया देने के लिए संकल्पित हैं।”

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close