PDS Scam/बेमेतरा। शासकीय उचित मूल्य दुकान में खाद्यान की कमी और राशि जमा नहीं करने के मामले में नांदघाट पुलिस ने स्व सहायता समूह की अध्यक्ष, सचिव और विक्रेता को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, ग्राम पंचायत टेमरी की शासकीय दुकान में जांच के दौरान चावल और नमक की कमी मिली थी। फरवरी और मार्च 2026 के खाद्यान्न वितरण से संबंधित अग्रिम राशि नागरिक आपूर्ति निगम के खाते में जमा नहीं की गई थी।

मामले में करीब 22.90 लाख रुपए के शासकीय खाद्यान्न का गबन करने का आरोप है।

PDS Scam/फरवरी 2026 के खाद्यान्न की 44,198.17 रुपए और मार्च की 21,184.53 रुपए की राशि नागरिक आपूर्ति निगम, बेमेतरा के खाते में जमा नहीं की गई। इसके अलावा फरवरी से जुलाई 2026 तक के बारदाने भी गोदाम में जमा नहीं किए गए। दुकान में विभिन्न मदों का 527.83 क्विंटल चावल और 21.88 क्विंटल नमक कम मिला। इसकी कुल शासकीय कीमत 2290910.99 रुपए बताई गई है। पुलिस ने मामले में विक्रेता मनीष साहू (18), समूह अध्यक्ष पुष्पा साहू (60) और सचिव नीरा बाई (33), निवासी एरमसाही को गिरफ्तार किया है।

14 अक्टूबर 2026 को प्राची केशरवानी खाद्य निरीक्षक नवागढ़ जिला बेमेतरा थाना नांदघाट ने एक लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराई कि शासकीय उचित मूल्य दुकान ग्राम पंचायत टेमरी के तत्कालीन संस्था साहेब बदगी स्व. सहायता समूह एरमशाही के पदाधिकारियों अध्यक्ष पुष्पा बाई, सचिव नीरा बाई, विक्रेता मनीष साहू एवं स्व सहायक समूह के सदस्यगणों के विरूद्ध खाद्यान्न एवं आजमा राशि माह फरवरी व मार्च 2026 के खाद्यान्न वितरण हेतु नागरिक आपूर्ति द्वारा अग्रिम भंडारित खाद्यान्न की राशि क्रमशः 44,198.17 तथा 21,184. 53 रुपये नागरिक आपूर्ति निगम बेमेतरा के खाते में जमा नहीं की गई है।

संस्था द्वारा माह फरवरी से जुलाई 2026 तक का बारदाना शासन के निर्देशानुसार गोदाम में जमा नहीं किया गया है।

दुकान में उपलब्ध खाद्यान्न सामग्री के भौतिक सत्यापन में चावल समस्त मद 527. 83- प्रति क्विंटल तथा नमक 21.88 क्विंटल की कमी पायी गई जिसका वर्ष 2025-26 के इकाॅनामिक 10,440/-रुपये प्रति क्विंटल कुल शासकीय मुल्य 22,90,910.99 रुपये बेईमानीपुर्वक गबन कर अपराधिक न्यास भंग किया है कि रिपोर्ट पर थाना नांदघाट में धारा 316 (4), 3 (5) BNS धारा 3,7 आवश्यक वस्तु अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

ज्यूडिशियल रिमांड पर आरोपियों को भेजा जेल

मनीष साहू पिता कमलेश साहू उम्र 18 साल 01 माह साकिन नगर पंचायत मारो, पुलिस चौकी मारो थाना नांदघाट जिला बेमेतरा, पुष्पा साहू पति स्व. विष्णु साहू उम्र करीबन 60 साल साकिन ग्राम एरमसाही पुलिस चौकी मारो, थाना नांदघाट, नीरा बाई पति लोकनाथ साहू उम्र 33 साल साकिन ग्राम एरमसाही पुलिस चौकी मारो थाना नांदघाट जिला बेमेतरा को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट के आदेश पर तीनों को ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया है।