LIVE UPDATE
BilaspurChhattisgarh

Aiport पर हड़कंप: लैंडिंग के बाद नहीं खुला फ्लाइट का गेट..कोटा विधायक समेत आधा घंटा कैद रहे यात्री

रायपुर। राजधानी के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर शनिवार को बड़ा तकनीकी संकट खड़ा हो गया, जब दिल्ली से रायपुर आई विस्तारा फ्लाइट AI-2797 का गेट लैंडिंग के बाद खुल ही नहीं पाया। नतीजा—करीब आधा घंटा यात्री जहाज़ के अंदर फंसे रहे।

सुबह 8:40 बजे पहुंचने वाली फ्लाइट देर से उड़ी और करीब 10 बजे रायपुर उतरी। लेकिन गेट की तकनीकी गड़बड़ी ने यात्रियों की परेशानी और बढ़ा दी। अंदर फंसे यात्रियों में कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव भी मौजूद थे।

एयरपोर्ट तकनीकी टीम और स्टाफ ने मौके पर पहुंचकर खामी दूर की, तब जाकर यात्रियों को बाहर निकाला गया।

इस घटना ने यात्रियों में गुस्सा भड़का दिया और एयरलाइन प्रबंधन से जवाबदेही की मांग उठी। सवाल यह है कि लैंडिंग के बाद सुरक्षा और तकनीकी जांच में इतनी बड़ी चूक कैसे हुई?

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button