LIVE UPDATE
Bilaspur

आपरेशन प्रहार…पुलिस ने जुआरियों के फड़ पर मारा धावा…कबाड़ जब्त कर…पुलिस ने संचालक को भेजा जेल

सिटी कोतवाली पुलिस ने कबाड़ संचालक और जुआरियों पर बोला धावा

बिलासपुर—कोतवाली पुलिस टीम ने आरपेशन प्रहार अभियान के दौरान जुआरियों के फड़ पर धावा बोला। पुलिस ने मौके से नगद समेत 52 पत्ती बरामद किया है। इसी तरह सिटी कोतवाली पुलिस ने कबाड़ के साथ आरोपी  अंधियार सिंह को धर दबोचा है। पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई को अंजाम दिया है। जबकि आरोपी कबाड़ी अंधियार को गिरफ्तार कर मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया है।
जुआरियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई
कोतवाली पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर मधुबन रोड दयालबंद दुर्गाबाडा स्ट्रीट लाईट के नीचे फड़ जमाकर बैठे जुआरियों पर धावा बोला। धरपकड़ की कार्रवाई में कुछ जुआरी भागने में कामयाब रहे। बाकी को पुलिस ने धर दबोचा । गिरफ्तार जुआरियों का नाम रूपेश यादव, शरद यादव, गिरधारी वर्मा उर्फ मन्नू आनंद यादव है। सभी से नगद समेत 52 पत्ती कब्जे में लिया। पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ विधिवत कार्रवाई को अंजाम दिया है।
कबाड़ के साथ कबाड़ी गिरफ्तार
कोतवाली पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर पुराना बस स्टैण्ड एक्सिस बैंक के पास धावा बोला। मौके से कबाड़ दुकान संचालक से भारी मात्रा में लोहे का अवैध राड बरामद किया गया.। पूछताछ के दौरान आरोपी अधियार सिंह बंजारे ने बताया कि कबाड़ ईमलीपारा निवासी छोटू पाण्डे का है। लेकिन कबाड़ संचालक की तरफ से किसी प्रकार का बैध दस्तावेज पेश नहीं किया। पुलिस ने कबाड़ जब्त कर आरोपी अंधियार को विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार कर जेल दाखिल कराया है।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close