LIVE UPDATE
bureaucrats

विधायक के बयान पर अध्यक्ष का पलटवार..बताएं..अरूण चौहान ने पार्टी क्यों छोड़ा…कोटा में निर्दलीय प्रत्याशी ने हराया..जिम्मेदारी कौन

विधायक ने नहीं दिया सहयोग..इसलिए मिली हार...

बिलासपुर—कोटा विधायक और जिला कांग्रेस अध्यक्ष के बीच आरोप प्रत्यारोप का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। सार्वजनिक रूप से चपरासी और कलेक्टर वाला बयान अब नए कलेवर में सामने आ रहा है। एक दिन पहले कोटा विधायक के खिलाफ जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने पीसीसी के दरबार में शिकायत दर्ज कराया था। तो कोटा विधायक ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष पर टिकट वितरण में धांधली का आरोप जड़ दिया। साथ ही पार्टी निष्कासन कार्रवाई का सख्त विरोध किया। चपरासी और कलेक्टर के बयान से साफ इंकार किया। अब विजय केशरवानी ने कोटा विधायक पर निशाना साधते हुए विवाद को नई दिशा दे दिया है।
    कोटा विधायक और जिला कांग्रेस अध्यक्ष का विवाद ने अब नया मोड़ आ गया है। कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने कहा कि टिकट वितरण में गड़बड़ी के कारण ही कांग्रेस की हार हुई है। झूठी शिकायत पर कार्यकर्ताओं को पार्टी से निकाला जाना ठीक नहीं। मामले में अब ज्यादा कुछ नहीं कहूंगा। पीसीसी ने तीन सदस्यीय फाइंडिग फैक्ट कमेटी का  गठन कर पड़ताल का आदेश दिया है। सच और झूठ सामने आ जाएगा। किसी को अधिकार नही है कि संगठन को जेबी बनाकर रखे। विधायक के बयान को  विजय केशवानी ने ना केवल बेबुनियाद बताया..बल्कि कोटा विधायक पर संगठन को कमजोर करने का आरोप जड़ दिया है।
 विजय केशरवानी ने बताया कि कोटा विधायक ने संगठन को कमजोर किया है। बयान जारी करने से पहले सोचा होता कि कोटा विधायक रहने के दौरान ज़िला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान ने पार्टी क्यों छोड़ा। उन्हें भाजपा में जाने के लिए किसने मजबूर किया। विधायक की जिम्मेदारी है कि अपने निर्वाचन क्षेत्र को संभाले और संगठन को मदद करें। चुनाव के दौरान कांग्रेस पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों ने तो अपनी तरफ़ से पार्टी को जिताने के लिए जमकर पसीना बहाया। लेकिन विधायक ने ही सहयोग नहीं किया। जिसके कारण कोटा विधान सभा के तीनों नगर पालिका और एक नगर पंचायत में कांग्रेस को करारी हार मिली है।
विजय केशरवानी ने बताया कि रतनपुर नगर पालिका अध्यक्ष पद के कांग्रेस प्रत्याशी को  2000 वोट से हार का सामना करना पड़ा। कांग्रेस प्रत्याशी चौथे स्थान पर रहा। गौरेला नगर पालिका में भाजपा से 5600 वोट से हारकर कांग्रेस अध्यक्ष प्रत्याशी तीसरे स्थान पर रहा। कोटा नगर पंचायत में  3300 वोट से हार मिली। पेंड्रा नगर पालिका में  कांग्रेस प्रत्याशी को निर्दलीय प्रत्याशी से हार का सामना करना पड़ा है।
विजय केशरवानी ने बताया कि फाइंडिंग फैक्ट कमेटी के सामने सारे तथ्यों को रखा जाएगा। हार की वजह भी बताएंगे। निष्कासन के कारण भी बताएंगे।
https://youtu.be/4nRemEKX8ts?si=fijDen_0YEqgmVfe

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close