रायपुर। स्कूल शिक्षा विभाग में नई पदस्थापना आदेश जारी किए गए हैं  । जिसके तहत प्रशासनिक आधार पर प्रतिनियुक्ति पर एवं प्रतिनिधि से वापस लेते हुए नई पदस्थापना की गई है।
इस आदेश के अनुसार डॉ.कुमुदिनी बाघ द्विवेदी (प्राचार्य) वर्तमान पदस्थापना प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी जिला सक्ती को प्रतिनियुक्ति पर लेते हुए प्रभारी प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान जांजगीर जिला जांजगीर – चांपा पदस्थ किया गया है। इसी तरह भुवनेश्वर प्रसाद साहू (प्राचार्य) वर्तमान पदस्थापना प्रभारी प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान जांजगीर जिला जांजगीर र चांपा को  प्रतिनिधि से वापस लेते हुए प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पोडीदलहा विकासखंड अकलतरा जिला जांजगीर – चांपा में पदस्थ किया गया है।