LIVE UPDATE
Bilaspur

नील बाजार चोरी कांड: पुलिस ने किया भंडाफोड़ – DVR से लेकर बर्तन तक बरामद”.. आरोपियों के लिए खुला जेल का दरवाजा

बिलासपुर। कोटा थाना पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर दुकान में चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान बरामद किया है।

घटना 17 अगस्त की रात की है, जब नील बाजार, कोटा स्थित दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने 05 नग कांच की थाली, 05 नग लोटा, 02 सीलिंग फैन, 10 बल्ब, 05 हाथ घड़ी और DVR समेत करीब ₹25,000 का सामान पार कर दिया था।

शिकायत दर्ज होने के बाद एफएसएल और डॉग स्क्वाड की मदद से पुलिस ने जांच शुरू की और महज 24 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपी –

गिरफ्तार आरोपियों का नाम अशोक शिकारी  निवासी टांडा, थाना कोटा और आकाश सिंह तारबाहर सिग्नल के पास, थाना तारबाहर है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा है।

अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर सख्त निगरानी रखी जाएगी और गश्त-चेकिंग की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close