LIVE UPDATE
No news items found.
Bilaspur

“रंजिश में हत्या या कानून की नाकामी? कोटा में खून से लिखी वारदात

“घेरकर पीटा, सरेआम मार डाला… और सिस्टम देखता रहा!”

बिलासपुर …न्यायधानी बिलासपुर के कोटा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई हत्या ने कानून-व्यवस्था पर सीधा सवाल खड़ा कर दिया है। पुरानी रंजिश में एक व्यक्ति को बीच सड़क लाठी-डंडों और मुक्कों से इस कदर पीटा गया कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

रंजिश का खूनी अंजाम

ये खबर भी पढ़ें…
आधी रात शराब दुकान पर नकाबपोश डकैतों का धावा… लॉकर नहीं टूटा तो CCTV और महंगी शराब समेट ले गए
आधी रात शराब दुकान पर नकाबपोश डकैतों का धावा… लॉकर नहीं टूटा तो CCTV और महंगी शराब समेट ले गए
बिलासपुर... बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र स्थित गतौरा कंपोजिट शराब दुकान में सोमवार तड़के हुई सनसनीखेज डकैती ने कानून-व्यवस्था और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मृतक की पहचान मोहन पांडे (निवासी करगी खुर्द कोरी पारा, हाल मुकाम गनियारी भादम) के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी राजा राम साहू (21) ने अपने साथियों के साथ मिलकर मोहन पांडे को घेर लिया और ताबड़तोड़ हमला कर दिया। पुराना विवाद इस हत्याकांड की वजह बना।

सरेआम पिटाई, मौके पर मौत

ये खबर भी पढ़ें…
भाजयुमो बिलासपुर मध्य मंडल के प्रभारी बनाए गए महर्षि बाजपेयी
भाजयुमो बिलासपुर मध्य मंडल के प्रभारी बनाए गए महर्षि बाजपेयी
बिलासपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हमला इतना बेरहमी से किया गया कि मोहन पांडे ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। इस हिंसा में शरद कौशिक (निवासी गनियारी) भी घायल हुआ है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई, सवाल कायम

ये खबर भी पढ़ें…
अंतरराज्यीय हाथी दांत तस्करी गिरोह का भंडाफोड़…WCCB की बड़ी कार्रवाई..वन परिक्षेत्र की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
अंतरराज्यीय हाथी दांत तस्करी गिरोह का भंडाफोड़…WCCB की बड़ी कार्रवाई..वन परिक्षेत्र की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
रामानुजगंज (पृथ्वी लाल केशरी)... जिले के रामानुजगंज वन परिक्षेत्र में वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो और राज्य उड़नदस्ता दल की संयुक्त...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना की सूचना मिलते ही कोटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मुख्य आरोपी राजा राम साहू को हिरासत में ले लिया। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस ने टीम गठित कर दी है।

एफएसएल टीम जुटी, सबूत खंगाले जा रहे

मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया है, जो घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सबसे बड़ा सवाल

दिनदहाड़े इस तरह की वारदात क्या संकेत देती है?
क्या अपराधियों में कानून का डर खत्म हो चुका है, या फिर सिस्टम की मौजूदगी ही अब सिर्फ कागजों तक सिमट रही है?

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 26 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close