LIVE UPDATE
Bilaspur

आवारा मवेशियों पर शिकंजा..नगर निगम हुआ सख्त..पशु मालिक पर दूसरा FIR  दर्ज

बिलासपुर…शहर में आवारा मवेशियों की बढ़ती समस्या को लेकर नगर निगम ने सख्त रुख अपनाया है। पालतू मवेशियों को सड़कों पर लावारिस छोड़ने पर राजेन्द्र नगर निवासी संतोष यादव के खिलाफ दूसरी एफआईआर दर्ज कराई गई है। यह कार्रवाई पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 3, 11(1)(i) सहित भा.दं.वि. की धारा 291, 285 के तहत की गई है।

नगर निगम के जोन क्रमांक-3 की टीम को जानकारी मिली  कि राजेन्द्र नगर स्थित शिव मंदिर के पास दो गाय और एक बछड़ा खुले में छोड़ा गया है। जांच में मवेशी संतोष यादव के निकले। बार-बार समझाइश और बुलाने के बावजूद जब मवेशी मालिक ने उन्हें वापस नहीं लिया, तब निगम ने सिविल लाइन थाने में एफआईआर दर्ज कराई।

नियमित समझाइश के बावजूद लापरवाही

नगर निगम की टीम रोजाना सड़कों पर से मवेशियों को पकड़ रही है, जिन्हें पशुपालक छुड़वाकर फिर से सड़कों पर छोड़ देते हैं। ऐसे लापरवाह पशुपालकों के खिलाफ अब कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

कमिश्नर की अपील: मवेशियों को रखें सुरक्षित

नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार ने पशुपालकों से अपील करते हुए कहा—

“अपने गोधन को सड़कों पर लावारिस ना छोड़ें। उनके लिए घर पर चारा-पानी की समुचित व्यवस्था करें। यह न सिर्फ मवेशियों की सुरक्षा के लिए जरूरी है बल्कि शहर की यातायात व्यवस्था और नागरिकों की सुरक्षा के लिए भी।”

 

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close