रायपुर/ शिक्षक दिवस के अवसर पर नारायणपुर के ए.जी. ऑडिटोरियम में मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण सम्मान समारोह का आयोजन भव्य रूप से किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन, परिवहन, सहकारिता तथा संसदीय कार्य मंत्री श्री केदार कश्यप और राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष श्री विश्व विजय सिंह तोमर उपस्थित रहे।

ये खबर भी पढ़ें…
Sachin Pilot Punjab In charge-छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़ा सियासी उलटफेर,जाने कौन है छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए प्रभारी सुखदेव भगत
Sachin Pilot Punjab In charge-छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़ा सियासी उलटफेर,जाने कौन है छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए प्रभारी सुखदेव भगत
Sachin Pilot Punjab In charge/छत्तीसगढ़ की राजनीति के गलियारों से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि अनुशासन, संस्कार, धैर्य और संकल्प के साथ शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने से ही सफलता प्राप्त होती है। उन्होंने परिवार को पहली पाठशाला बताते हुए कहा कि माता-पिता और गुरुजनों का सम्मान करना हमारी संस्कृति का मूल आधार है। विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उन्होंने मोबाइल फोन का उपयोग केवल पढ़ाई और ज्ञानवर्धक गतिविधियों के लिए करने तथा इसके दुरुपयोग से बचने की सलाह दी। उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके साथ सेल्फी भी ली।

समारोह के दौरान लेखक श्री शिव कुमार पाण्डेय द्वारा अबूझमाड़ की संस्कृति पर आधारित लिखित पुस्तक ‘बस्तर के लोक जीवन में वनस्पतियां’ का विमोचन किया गया। उत्कृष्ट सेवाओं के लिए 15 सेवानिवृत्त शिक्षकों (श्री सुमेर सिंह मंडावी, श्रीमती उषा किरण बैस, श्री धनसिंह बघेल आदि) को शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। विकासखंड स्तर पर 6 शिक्षकों को शिक्षा दूत पुरस्कार और जिला स्तर पर 3 शिक्षकों को ज्ञानदीप पुरस्कार से नवाजा गया।

ये खबर भी पढ़ें…
8th Pay Commission: कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, बेसिक सैलरी के साथ HRA में आएगा तगड़ा उछाल, जानें कितनी बढ़ेगी आपकी जेब
8th Pay Commission: कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, बेसिक सैलरी के साथ HRA में आएगा तगड़ा उछाल, जानें कितनी बढ़ेगी आपकी जेब
8th Pay Commission:केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए आने वाला समय खुशियों की सौगात लेकर आ सकता...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष इंद्रप्रस्थ बघेल, जनपद अध्यक्ष  पिंकी उसेंडी, कलेक्टर  नम्रता जैन, पुलिस अधीक्षक श्री संदीप कुमार पटेल, डीएफओ डॉ. वेंकटेशा एमजी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रही।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर एयरपोर्ट से ऑपरेशन शुरू करने में इच्छुक फ्लाई 91 एयरलाइंस में 40 नए ATR 72 विमान का आर्डर किया
बिलासपुर एयरपोर्ट से ऑपरेशन शुरू करने में इच्छुक फ्लाई 91 एयरलाइंस में 40 नए ATR 72 विमान का आर्डर किया
बिलासपुर. हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने जानकारी देते हुए बताया कि बिलासपुर एयरपोर्ट से हवाई उड़ने प्रारंभ करने के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.