बालोद..छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में मोबाइल गेम ‘फ्री फायर’ को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। गुरुर थाना क्षेत्र के कवर चौकी अंतर्गत पेरपार गाँव में 14 वर्षीय नाबालिग ने 17 वर्षीय साथी पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में घायल किशोर की हालत गंभीर है और उसका इलाज रायपुर के संकरा अस्पताल में चल रहा है।

ऐसे भड़का विवाद

ये खबर भी पढ़ें…
राष्ट्रवादी मंच की 2 दिवसीय प्रदेश स्तरीय कार्यशाला व अधिवेशन आज से…
राष्ट्रवादी मंच की 2 दिवसीय प्रदेश स्तरीय कार्यशाला व अधिवेशन आज से…
बिलासपुर। राष्ट्रवादी मंच #Team_HallaBol परिवार छत्तीसगढ़ द्वारा प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, अधिवेशन एवं सम्मान समारोह का आयोजन 11 एवं 12 सितंबर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना 13 अगस्त को ग्राम पंचायत कार्यालय के सामने हुईl जहाँ कुछ युवक और किशोर खाना खाने के बाद ‘फ्री फायर’ गेम खेल रहे थे। खेल के दौरान 14 वर्षीय बच्चा हंसने लगा, जिस पर 17 वर्षीय साथी ने कारण पूछा। जवाब में उसने कहा — चुप रहो, नहीं तो मार दूंगा। बात बढ़ने पर दोनों में कहासुनी हो गई और आरोपी 14 वर्षीय बालक ने चाकू से वार कर दिया।

पुलिस की कार्रवाई

ये खबर भी पढ़ें…
CG News – FD घोटाला में डाकपाल सहित तीन कर्मचारी सस्पेंड
CG News – FD घोटाला में डाकपाल सहित तीन कर्मचारी सस्पेंड
Cg news।सरगुजा। छत्तीसगढ़ अंबिकापुर जिले के प्रधान डाकघर में FD से जुड़ी बड़ी वित्तीय अनियमितता सामने आई है। तकरीबन 15...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और घायल को अस्पताल भिजवाया। आरोपी नाबालिग को गिरफ्तार कर दुर्ग स्थित बाल संप्रेषण गृह भेजा गया है। पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये खबर भी पढ़ें…
हाईकोर्ट ने रायपुर-बिलासपुर NH की बदहाली को लेकर नाराजगी जताई , रिपोर्ट देने के निर्देश
हाईकोर्ट ने रायपुर-बिलासपुर NH की बदहाली को लेकर नाराजगी जताई , रिपोर्ट देने के निर्देश
CG News।बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की सड़कों की स्थिति और निर्माणाधीन सड़क परियोजनाओं की प्रगति की निगरानी कर रहे हाई कोर्ट ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.