बिलासपुर… ग्राम जेवरा में अवैध कच्ची महुआ शराब के खिलाफ सीपत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 12 लीटर शराब जब्त की है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने दबिश देकर पंचराम नेताम को पकड़ा।

पुलिस के अनुसार, ग्राम जेवरा में अवैध रूप से महुआ शराब बेचने की सूचना मिली थी। सूचना की पुष्टि के बाद टीम ने मौके पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पंचराम नेताम, पिता स्वर्गीय भारत नेताम, निवासी जेवरा के कब्जे से 12 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद हुई।

पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

कार्रवाई पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे चेतना नशा विरोधी अभियान के तहत की गई। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।