LIVE UPDATE
No news items found.
Bilaspur

मुनाफे का लालच बना जाल: महिला से 2 लाख ठगे, रायपुर से धराया आरोपी

चार किस्त, 2 लाख और गायब भरोसा: शेयर मार्केट ठगी का आरोपी पकड़ा

बिलासपुर…शेयर मार्केट में निवेश कर रकम दोगुनी करने का झांसा देकर ठगी करने वाले आरोपी पर तारबाहर पुलिस ने तेज कार्रवाई करते हुए उसे रायपुर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने बिलासपुर की महिला को अपने जाल में फंसाकर चार किस्तों में करीब दो लाख रुपये ऐंठ लिए थे।

मामला 16 फरवरी 2026 का है, जब पीड़िता अंजना फ्रासिंस ने थाना तारबाहर में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि आरोपी गोविंद कुमार निवासी वृंदावन कॉलोनी, शिवानंद नगर सेक्टर-3, थाना गुडियारी, जिला रायपुर, ने पहले विश्वास बनाया। इसके बाद शेयर मार्केट में पैसा लगाने पर दोगुना मुनाफा देने का भरोसा दिलाया। भरोसे में आकर पीड़िता ने अलग-अलग समय में चार किस्तों में कुल दो लाख रुपये आरोपी को दिए। रकम लेने के बाद आरोपी ने न तो मुनाफा दिया और न ही मूल राशि लौटाई।

ये खबर भी पढ़ें…
आधी रात शराब दुकान पर नकाबपोश डकैतों का धावा… लॉकर नहीं टूटा तो CCTV और महंगी शराब समेट ले गए
आधी रात शराब दुकान पर नकाबपोश डकैतों का धावा… लॉकर नहीं टूटा तो CCTV और महंगी शराब समेट ले गए
बिलासपुर... बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र स्थित गतौरा कंपोजिट शराब दुकान में सोमवार तड़के हुई सनसनीखेज डकैती ने कानून-व्यवस्था और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शिकायत मिलते ही थाना तारबाहर में धारा 318(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिसके बाद तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

निर्देश मिलते ही थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम गठित की गई और आरोपी की लोकेशन रायपुर में मिलने पर पुलिस टीम ने बिना देरी दबिश दी। कार्रवाई के दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर बिलासपुर लाया गया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
भाजयुमो बिलासपुर मध्य मंडल के प्रभारी बनाए गए महर्षि बाजपेयी
भाजयुमो बिलासपुर मध्य मंडल के प्रभारी बनाए गए महर्षि बाजपेयी
बिलासपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पूरी कार्रवाई में थाना तारबाहर की टीम ने तेजी से काम करते हुए कम समय में आरोपी तक पहुंच बनाई। मामले ने एक बार फिर यह साफ कर दिया है कि शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर ठगी करने वाले सक्रिय हैं और भरोसा व लालच को हथियार बनाकर लोगों को निशाना बना रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
अंतरराज्यीय हाथी दांत तस्करी गिरोह का भंडाफोड़…WCCB की बड़ी कार्रवाई..वन परिक्षेत्र की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
अंतरराज्यीय हाथी दांत तस्करी गिरोह का भंडाफोड़…WCCB की बड़ी कार्रवाई..वन परिक्षेत्र की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
रामानुजगंज (पृथ्वी लाल केशरी)... जिले के रामानुजगंज वन परिक्षेत्र में वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो और राज्य उड़नदस्ता दल की संयुक्त...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 26 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close