LIVE UPDATE
Madhya Pradesh

Local Holiday: आंगनवाडी केन्द्रों के लिए 13 स्थानीय अवकाश घोषित

वर्ष में 52 दिवस रविवार एवं 13 अवकाश सहित कुल 65 अवकाश ही आंगनवाडी केन्द्रों के लिए प्रभावशील होंगे। इसके अतिरिक्त अन्य कोई भी अवकाश प्रभावशील नहीं होगा तथा वर्ष में 300 दिवस आंगनवाडी केन्द्र का संचालन सुनिश्चित किया जायेगा।

Local Holiday/सतना /मध्यप्रदेश शासन महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्रालय भोपाल के आदेशानुसार एवं संचालनालय एकीकृत बाल विकास सेवा म.प्र. भोपाल के अनुक्रम में सतना जिले के आंगनवाडी केन्द्रों के लिए वर्ष 2026 में रविवार के अतिरिक्त 13 स्थानीय अवकाश घोषित किये गये हैं।

वर्ष में 52 दिवस रविवार एवं 13 अवकाश सहित कुल 65 अवकाश ही आंगनवाडी केन्द्रों के लिए प्रभावशील होंगे। इसके अतिरिक्त अन्य कोई भी अवकाश प्रभावशील नहीं होगा तथा वर्ष में 300 दिवस आंगनवाडी केन्द्र का संचालन सुनिश्चित किया जायेगा।

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट सतना डॉ. सतीश कुमार एस द्वारा वर्ष 2026 में जिले की आंगनवाडी केंद्रों के लिए 13 स्थानीय अवकाश घोषित किये जाने का आदेश जारी किया है।Local Holiday

इनमें 3 मार्च मंगलवार को होली, 4 मार्च बुधवार को होली का दूसरा दिन, 27 मार्च शुक्रवार को रामनवमी, 28 मई गुरूवार को ईदुज्जहा, 26 जून शुक्रवार को मोहर्रम, 28 अगस्त शुक्रवार को रक्षाबंधन, 4 सितम्बर शुक्रवार को जन्माष्टमी, 15 सितम्बर मंगलवार को हरितालिका तीज के दूसरे दिन, 19 अक्टूबर सोमवार को दुर्गाष्टमी, 20 अक्टूबर मंगलवार को दशहरा, 29 अक्टूबर गुरूवार को करवाचौथ, 11 नवम्बर बुधवार को भाईदूज तथा 25 अक्टूबर गुरूवार को क्रिसमस का स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।Local Holiday

Back to top button