LPG shortage।तिरुवनंतपुरम। पश्चिम एशिया में युद्ध के कारण देश में एलपीजी की बढ़ती कमी के बीच यहां चाला बाजार क्षेत्र में एक होटल से बृहस्पतिवार को देर रात 19 किलोग्राम का वाणिज्यिक रसोई गैस सिलेंडर कथित रूप से चोरी हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार को देर रात करीब दो बजे चाला बाजार स्थित वीएस होटल से रसोई गैस सिलेंडर चोरी होने की सूचना मिली।

ये खबर भी पढ़ें…
करीब नौ लाख में लॉन्च हुई Mahindra XUV 3XO REVX Edge! मिलेगा पैनोरामिक सनरूफ और भी बहुत कुछ
करीब नौ लाख में लॉन्च हुई Mahindra XUV 3XO REVX Edge! मिलेगा पैनोरामिक सनरूफ और भी बहुत कुछ
महिंद्रा ने XUV 3XO REVX Edge को 9.39 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है. इसमें पेट्रोल और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मीडिया रिपोर्ट अनुसार होटल के मालिक विमल कुमार के अनुसार आरोपी रसोई क्षेत्र का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसा और भरा हुआ एलपीजी सिलेंडर लेकर फरार हो गया।

उन्होंने कहा, “रसोई का दरवाजा दुकान के सामने वाले हिस्से में है। अंदर घुसने के बाद उसने सीसीटीवी कैमरे को बंद करने के लिए बिजली आपूर्ति काट दी, लेकिन कैमरा यूपीएस से जुड़ा हुआ था।”

ये खबर भी पढ़ें…
XUV 3XO- लोगों को खूब पसंद आ रही Mahindra की ये SUV! सेफ्टी के लिए मिलते हैं कई फीचर्स
XUV 3XO- लोगों को खूब पसंद आ रही Mahindra की ये SUV! सेफ्टी के लिए मिलते हैं कई फीचर्स
Mahindra XUV 3XO ने ढाई साल से कम समय में 2.5 लाख बिक्री का आंकड़ा पार किया है. SUV में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कुमार के अनुसार जब आरोपी को पता चला कि सीसीटीवी कैमरा अब भी काम कर रहा है, तो उसने कैमरे की दिशा बदल दी।

उन्होंने बताया, “रसोई में तीन सिलेंडर थे। दो इस्तेमाल में थे और एक भरा हुआ सिलेंडर था। आरोपी भरा हुआ सिलेंडर लेकर चला गया।”

ये खबर भी पढ़ें…
नई Tata Sierra Legend Series हुई लॉन्च, जाने कीमत! नए वेरिएंट्स के साथ मिलेंगे प्रीमियम फीचर्स
नई Tata Sierra Legend Series हुई लॉन्च, जाने कीमत! नए वेरिएंट्स के साथ मिलेंगे प्रीमियम फीचर्स
Tata Sierra Legend Series ₹11.99 लाख से लॉन्च हुई है. इसमें पांच वैरिएंट्स, नए कलर और प्रीमियम फीचर्स मिलेंगे. इंजन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एलपीजी की कमी और चोरी की घटना के कारण होटल को अपना परिचालन बंद करना पड़ा है।

कुमार ने कहा, “अभी हमारे पास एलपीजी सिलेंडरों का सीमित स्टॉक है। शुक्रवार को केवल बिरयानी बनाई गई। शनिवार से होटल बंद करना पड़ रहा है क्योंकि गैस खत्म हो गई है और नए सिलेंडर उपलब्ध नहीं हैं।”

LPG shortage।उन्होंने बताया कि इस संबंध में फोर्ट पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है और घटना के सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को सौंप दिए गए हैं।

कुमार ने कहा, “हमें एक अन्य रेस्तरां की संलिप्तता का संदेह है, जिसका हमारे साथ प्रतिस्पर्धा है। हालांकि मामले की जांच पुलिस करेगी।”