कोरबा.. जिले में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने पुलिस कार्रवाई पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। उरगा थाना क्षेत्र के पताड़ी इलाके में रहने वाले 21 वर्षीय सनद कश्यप की मौत से पहले बनाया गया एक वीडियो सामने आया है, जिसमें युवक ने पुलिसकर्मियों की पूछताछ और लगातार दबाव को अपनी मानसिक परेशानी की वजह बताया है।

वर्कशॉप में मैकेनिक था युवक

ये खबर भी पढ़ें…
CG News- सेवारत शिक्षकों के लिए विभागीय TET पर मंथन, साझा मंच ने शिक्षा सचिव से की मुलाकात
CG News- सेवारत शिक्षकों के लिए विभागीय TET पर मंथन, साझा मंच ने शिक्षा सचिव से की मुलाकात
CG News-रायपुर। मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से हुई वार्ता के बाद अब सेवारत शिक्षकों के लिए विभागीय TET परीक्षा आयोजित...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मृतक की पहचान जांजगीर-चांपा जिले के चोरभट्टी गांव निवासी सनद कश्यप के रूप में हुई है। वह पताड़ी के पास स्थित अशोक लीलैंड कंपनी के वर्कशॉप में मैकेनिक के रूप में काम करता था और कंपनी की ओर से उपलब्ध कराए गए कमरे में रह रहा था।

रूममेट के फरार होने के बाद शुरू हुई पूछताछ

ये खबर भी पढ़ें…
शासकीय नवीन महाविद्यालय, गुढ़ियारी रायपुर में हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में हिन्दी पखवाड़े का आयोजन
शासकीय नवीन महाविद्यालय, गुढ़ियारी रायपुर में हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में हिन्दी पखवाड़े का आयोजन
रायपुर।हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में शासकीय नवीन महाविद्यालय, गुढ़ियारी रायपुर में हिन्दी पखवाड़े का आयोजन किया गया। हिन्दी भाषा के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के अनुसार सनद के साथ रहने वाला धीरेंद्र पाटले कुछ समय पहले गेवरा क्षेत्र की एक युवती के साथ फरार हो गया था। मामले में जांजगीर-चांपा जिले के पंतोरा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। पुलिस दोनों की तलाश कर रही थी और इसी सिलसिले में सनद कश्यप से भी पूछताछ की गई थी।

मौत से पहले वीडियो में लगाए आरोप

ये खबर भी पढ़ें…
गरज-चमक के बीच मौत का कहर, जांजगीर-चांपा में बिजली गिरने से चार की मौत.. पसर गया मातम
गरज-चमक के बीच मौत का कहर, जांजगीर-चांपा में बिजली गिरने से चार की मौत.. पसर गया मातम
जांजगीर-चांपा... बारिश और गरज-चमक के बीच शनिवार को जांजगीर-चांपा जिले में आकाशीय बिजली आफत बनकर गिरी। जिले के अलग-अलग हिस्सों में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मृत्यु से पहले युवक ने अपने दोस्तों को एक वीडियो भेजा। वीडियो में उसने कहा कि पुलिसकर्मी उसे धीरेंद्र और युवती को भगाने में मदद करने का आरोप लगाकर गाली-गलौज कर रहे थे  l बार-बार थाने बुलाने की बात कह रहे थे। युवक ने वीडियो में यह भी कहा कि परिवार की ओर से उस पर किसी प्रकार का दबाव नहीं था, लेकिन लगातार डांट-फटकार और थाने बुलाए जाने के डर से वह मानसिक रूप से परेशान हो गया था।

परिवार में सबसे छोटा था सनद

बताया जा रहा है कि सनद कश्यप चार भाइयों में सबसे छोटा था। घटना की सूचना मिलने के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।

जांच की बात कह रही पुलिस

घटना के बाद उरगा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी राजेश तिवारी के अनुसार सूचना मिलने के बाद पूरी परिस्थितियों की जांच की जा रही है और वीडियो की भी पड़ताल की जाएगी।