बिलासपुर ।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में शिक्षा विभाग के एक बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बिलासपुर ने फर्जी चिकित्सा प्रतिपूर्ति देयक प्रस्तुत कर शासकीय राशि के गबन के गंभीर आरोप में संकुल समन्वयक सह शिक्षक साधेलाल पटेल को तत्काल निलंबित कर दिया है।

इसके साथ ही, संयुक्त संचालक ने आरोपी संकुल समन्वयक और तत्कालीन जिला विकासखंड शिक्षा अधिकारी के खिलाफ FIR दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
DA Hike – सरकारी कर्मचारियों को दिवाली से पहले बड़ा तोहफा, DA में 8 फ़ीसदी बढ़ोतरी पर सहमति; जाने अब कितना होगा महंगाई भत्ता
DA Hike – सरकारी कर्मचारियों को दिवाली से पहले बड़ा तोहफा, DA में 8 फ़ीसदी बढ़ोतरी पर सहमति; जाने अब कितना होगा महंगाई भत्ता
DA Hike/चंडीगढ़। पंजाब के सरकारी कर्मचारियों के लिए दिवाली से पहले महंगाई भत्ते (DA) को लेकर बड़ी खबर सामने आई...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर की जांच रिपोर्ट में साधेलाल पटेल द्वारा निम्नलिखित गंभीर अनियमितताओं की पुष्टि हुई है।साधेलाल पटेल ने स्वयं, अपने सहयोगी शिक्षक उमाशंकर चौधरी, और अपनी पत्नी राजकुमारी पटेल के नाम से लाखों रुपये के चिकित्सा प्रतिपूर्ति देयक स्वीकृत कराए, जबकि मेडिकल स्टोर के बिलों की राशि स्वीकृत राशि से बहुत कम थी।

सबसे गंभीर मामला नरेन्द्र कुमार चौधरी (सहा. शि.) का है, जिनकी मृत्यु के एक वर्ष पश्चात साधेलाल पटेल द्वारा उनके नाम से ₹5,33,123 का मेडिकल देयक प्रस्तुत किया गया। सिविल सर्जन की जानकारी के अनुसार, मूल राशि ₹33,123 थी, जिसमें कूटरचना एवं छेड़छाड़ कर ₹5,33,123 कर दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
नाम बदलने की नहीं, तस्वीर बदलने की जरूरत; गौरहा ने कसा ‘मेवा सदन’ तंज
नाम बदलने की नहीं, तस्वीर बदलने की जरूरत; गौरहा ने कसा ‘मेवा सदन’ तंज
बिलासपुर..बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में विधायक कार्यालय के ‘सेवा सदन’ नाम को लेकर कांग्रेस नेता अंकित गौरहा ने तीखा राजनीतिक तंज...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जांच में यह भी सामने आया कि कुछ देयकों की राशि पहले ही आहरित कर भुगतान की जा चुकी थी, लेकिन उनमें भी कूटरचना कर बिल्हा विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के माध्यम से पुनः लाखों का भुगतान (नरेन्द्र कुमार चौधरी को ₹4,33,123 और राजकुमारी पटेल को ₹2,40,947) आहरित कर दिया गया।

साधेलाल पटेल का यह कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम-3 एवं 16 के विपरीत गंभीर कदाचार की श्रेणी में माना गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
जांच शुरू होने से पहले ही ‘निराकरण’! सीएम हेल्पलाइन में शिक्षा विभाग का अजब खेल, विश्वसनीयता पर सवाल
जांच शुरू होने से पहले ही ‘निराकरण’! सीएम हेल्पलाइन में शिक्षा विभाग का अजब खेल, विश्वसनीयता पर सवाल
बिलासपुर... मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 का उद्देश्य शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निराकरण करना है, लेकिन बिलासपुर के जिला शिक्षा विभाग से...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है और निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी तखतपुर, जिला बिलासपुर नियत किया गया है।