Kia Syros EV: अगर आप नई इलेक्ट्रिक कार खरीदने का सोच रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. किआ इंडिया ने अपनी नई Syros EV के पेश कर दिया है और इसकी प्री-बुकिंग भी शुरू हो चुकी हैं. इस SUV के लॉन्ग ड्राइव, एडवांस फीचर्स और बेहतर सेफ्टी की ध्यान में रखकर तैयार किया है. कंपनी इसमें 526 किमी की रेंज का दावा करती है. साथ ही इसमें फास्ट चार्जिंग, लेवल-2 ADAS और बड़ा डिस्प्ले जैसे कई प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं.

किआ इंडिया ने Kia Syros EV प्री-बुकिंग शुरू कर दी है अगर आप ये EV खरीदना चाहते हैं, तो 25 हजार रुपये देकर इसकी बुकिंग कर सकते हैं. हालांकि अभी इसकी कीमत का ऐलान नहीं हुआ है जो कंपनी ही जल्दी ही कर सकती है.

ये खबर भी पढ़ें…
2 हज़ार रुपए से ज्यादा के चुनिंदा UPI पेमेंट पर लगेगा MDR, आम यूजर्स के लिए लेनदेन रहेगा पूरी तरह फ्री
2 हज़ार रुपए से ज्यादा के चुनिंदा UPI पेमेंट पर लगेगा MDR, आम यूजर्स के लिए लेनदेन रहेगा पूरी तरह फ्री
दिल्ली।नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) ने डिजिटल पेमेंट इकोसिस्टम को लेकर एक बड़ा बदलाव किया है. एनपीसीआई ने घोषणा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Kia Syros EV को कंपनी कुल 7 वेरिएंट में लॉन्च करेगी. इसमें HTK, HTK+, HTX, HTK+ ER, HTX ER, HTX+ ER और X-Line ER शामिल हैं.

दो बैटरी ऑप्शन, 526KM तक की रेंज/Kia Syros EV

नई किआ Syros EV दो बैटरी ऑप्शन के साथ आएगी. पहला 42kWh बैटरी पैक दूसरा 51.4 kWh बैटरी पैक है, जिसकी दावा की गई रेंज 526 किलोमीटर है. लंबी दूरी का सफर करने वाले ग्राहकों के लिए बड़ा बैटरी पैक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है. कंपनी के मुताबिक, 51.4 kWh बैटरी वाले मॉडल को 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में सिर्फ 8.1 सेकंड का समय लगता है.

ये खबर भी पढ़ें…
Jobs: बागवानी अधिकारी सहित 85 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 6 अक्टूबर से करें आवेदन
Jobs: बागवानी अधिकारी सहित 85 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 6 अक्टूबर से करें आवेदन
Jobs अमरावती। सरकारी नौकरी करने के इच्छुक लोगों के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। आंध्र प्रदेश लोक सेवा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

39 मिनट में होगी 80% तक चार्ज

Kia Syros EV में 100 kW DC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है. कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी 10 प्रतिश से 80 प्रतिशत तक सिर्फ 39 मिनट में चार्ज हो जोती है. इसके अलावा इसमें 10.8 kW AC ऑनबोर्ड चार्जर भी दिया गया है. जिससे इसे कहीं भी आसानी से चार्ज किया जा सकता है.

इस Kia Syros EV में निकेल मैंगनीज कोबाल्ट (NMC) बैटरी का इस्तेमाल किया गया है. इसके साथ लिक्विड-कूल्ड थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम भी दिया गया है, जो बैटरी का तापमान नियंत्रित रखता है और उसकी परफॉर्मेंस बनाए रखने में मदद करता है.

ये खबर भी पढ़ें…
लालबागचा राजा के चरणों में पहले दिन आए 48.50 लाख रुपए, एफडीए ने महाप्रसाद और खाद्य सुरक्षा को लेकर जारी किए कड़े निर्देश
लालबागचा राजा के चरणों में पहले दिन आए 48.50 लाख रुपए, एफडीए ने महाप्रसाद और खाद्य सुरक्षा को लेकर जारी किए कड़े निर्देश
मुंबई।देशभर में गणेश उत्सव का पर्व बेहद उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है. मुंबई के प्रसिद्ध 'लालबागचा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नई Syros EV में Vehicle-to-Load (V2L) तकनीक दी गई है, जिसकी मदद से कार की बैटरी से दूसरे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस भी चला सकता हैं. इसके अलावा इसमें i-Pedal, रीजेनरेटिव ब्रेकिंग, डिजिटल की, वर्चुअल इंजन साउंड सिस्टम (VESS) जैसे फीचर्स भी मिलते हैं.

30-इंच का बड़ा डिस्प्ले

Kia Syros EV के केबिन में 30 इंच का ट्रिनिटी पैनोरमिक डिस्प्ले दिया गया है. इसके अवाला इसमें वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, 95 से ज्यादा कनेक्टेड फीचर्स, 8 स्पीकर्स साउंड सिस्टम, डुअल-पेन पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट, वायरलेस फोन चार्जर एम्बिएंट लाइटिंग और 16 लीटर का फ्रंट स्टोरेज भी मिलता है.