JSSC Jail Warder Recruitment 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए 1733 पदों पर निकली जेल वार्डर की भर्ती, जानें कैसे करें आवेदन
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने जेल वार्डर के 1733 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। 10वीं पास युवा 9 जनवरी से 8 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

JSSC Jail Warder Recruitment 2026।रांची। झारखंड में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए नए साल की शुरुआत एक बड़ी खुशखबरी के साथ हुई है।
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने जेल वार्डर (कक्षपाल) के 1733 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। सबसे खास बात यह है कि इस भर्ती के लिए केवल 10वीं पास योग्यता अनिवार्य रखी गई है, जिससे राज्य के मैट्रिक पास युवाओं के पास वर्दी पहनने का यह एक सुनहरा अवसर है।
आयोग द्वारा जारी शेड्यूल के मुताबिक, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 9 जनवरी 2026 से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 8 फरवरी 2026 तक आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपना आवेदन जमा कर सकेंगे।
यदि आवेदन पत्र में किसी भी प्रकार की त्रुटि होती है, तो उसे सुधारने के लिए 11 से 13 फरवरी 2026 के बीच करेक्शन विंडो खोली जाएगी।JSSC Jail Warder Recruitment 2026
इस भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता को काफी सरल रखा गया है। उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 10वीं (मैट्रिक) पास होना आवश्यक है।
आयु सीमा (01.08.2025 के आधार पर):
सामान्य वर्ग (UR/EWS): 18 से 25 वर्ष
अत्यंत पिछड़ा वर्ग (OBC): 18 से 27 वर्ष
एससी-एसटी वर्ग: 18 से 30 वर्ष (झारखंड सरकार के नियमानुसार आरक्षित वर्गों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी)
आवेदन शुल्क और वेतनमान
सामान्य/ओबीसी/EWS: 100 रुपये
एससी/एसटी (झारखंड निवासी): 50 रुपये
चयनित उम्मीदवारों को पे-लेवल 2 के तहत 19,900 रुपये से 63,200 रुपये तक का मासिक वेतन दिया जाएगा।
चयन प्रक्रिया: पहले होगी शारीरिक परीक्षा
इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों के आधार पर किया जाएगा। सबसे पहले शारीरिक मापदंड और दक्षता परीक्षा (PET/PMT) आयोजित की जाएगी। इसमें सफल होने वाले अभ्यर्थियों को ही लिखित परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा। अंत में मेडिकल जांच के बाद मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।
शारीरिक मानक:
ऊंचाई (पुरुष सामान्य/OBC): 160 सेमी
ऊंचाई (SC/ST): 155 सेमी
ऊंचाई (महिला): 148 सेमी
सीना (केवल पुरुष): न्यूनतम 81 सेमी (आरक्षित वर्ग को छूट)
सबसे पहले JSSC की आधिकारिक वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाएं।होमपेज पर “Online Application for JKCE-2025” लिंक पर क्लिक करें।अपनी बेसिक जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन आईडी प्राप्त करें।
आवेदन फॉर्म में शैक्षणिक जानकारी भरें और मांगे गए दस्तावेज (फोटो/हस्ताक्षर) अपलोड करें।ऑनलाइन माध्यम से परीक्षा शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंटआउट निकाल लें।




