LIVE UPDATE
ChhattisgarhEducation

Jashpur News- प्रयास आवासीय विद्यालयों के कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु विद्यार्थियों की वर्गवार चयनित सूची जारी

Jashpur News- मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना अंतर्गत संचालित प्रयास विद्यालय के कक्षा 9वीं (सत्र 2025-26) में प्रवेश हेतु आयोजित प्राक्यचन परीक्षा 20 अप्रैल 2025 का परीक्षा परिणाम घोषित किया जा चुका है।

उक्त परीक्षा के आधार पर वर्गवार चयन सूची एवं प्रतिक्षा सूची राज्य कार्यालय द्वारा 19 जून 2025 को जारी की गई है। चयनित विद्यार्थियों की वर्गवार सूची विभागीय वेबसाईट www.eklavya.cg.nic.in पर अवलोकन किया जा सकता है।

प्रतिक्षा सूची के विद्यार्थियों हेतु स्थान रिक्त होने पर पृथक से सूचना दी जायेगी। वर्गवार चयनित विद्यार्थियों हेतु आयोजित की जाने वाली काउंसिलिंग का विवरण 23 जून से प्रारंभ होगा।

आदिम जाति कल्याण विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 23 जून 2025 को अनुसूचित जनजाति एवं विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूह (पीव्हीटीजी) बालक, 24 जून 2025 अनुसूचित जनजाति एवं विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूह (पीव्हीटीजी) बालिका, दिनांक 25 जून 2025 अनुसूचित जाति बालक-बालिका, 26 जून 2025 अन्य पिछड़ा वर्ग  बालक-बालिका, 27 जून 2025 सामान्य वर्ग बालक-बालिका एवं अल्पसंख्यक बालक-बालिका का काउंसिलिंग प्रातः 10 बजे से सायं 5.00 बजे तक प्रयास कन्या आवासीय विद्यालय गुढ़ियारी जिला-रायपुर में होगा।

काउंसिलिंग में विद्यार्थी अपना प्रवेश पत्र, सक्षम अधिकारी द्वारा जारी निवास प्रमाण-पत्र, सक्षम अधिकारी द्वारा जारी स्थायी जाति प्रमाण-पत्र, वर्ष 25-26 में कक्षा 8वीं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होेने का प्रमाण-पत्र, यदि परिवर नक्सल हिंसा से सीधे प्रभावित है तो इस आशय का संबंधित जिले के पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी प्रमाण-पत्र, शाला स्थानांतरण प्रमाण-पत्र या शाला छोड़ने का प्रमाण-पत्र, विद्यार्थी की मेडिकल बोर्ड द्वारा जारी चिकित्सा जांच प्रमाण-पत्र, सिकलसेल जांच प्रमाण-पत्र, और स्वयं का पासपोर्ट साईज रंगीन फोटो के साथ उपस्थित होना होगा।

Back to top button
close