LIVE UPDATE
Chhattisgarh

IPS संतोष सिंह सी.आई.एस.एफ. हैदराबाद में पदस्थ

बिलासपुर।बिलासपुर में पूर्व पदस्थ पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंह पदोन्नति के पश्चात वर्तमान में सी.आई.एस.एफ. हैदराबाद के जोन ll में डी.आई.जी. के रूप में पदभार ग्रहण कर लिए हैं।

उन्होंने चर्चा में बताया उनका वर्तमान उत्तरदायित्व, अत्यंत महत्वपूर्ण एवं चुनौती पूर्ण है, इसके अंतर्गत उन्हें संपूर्ण आंध्र प्रदेश, तेलंगाना तथा उत्तरी कर्नाटक के अतिरिक्त, बंगाल एवं उड़ीसा के कुछ प्रमुख बंदरगाहों के साथ साथ सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, कारखाने, सी.आई.एस.एफ. की सुरक्षित इकाइयों समेत, अनेकों खदान सुरक्षा की प्रमुख एवं महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां शामिल हैं।

उन्होंने बताया, वे नए उत्तरदायित्व को एक चुनौती के रूप में लेकर अपने उत्तरदायित्व का निर्वहन करने हेतु तत्पर हैं एवं अपने अथक प्रयासों से इस कार्यभार का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे।

Back to top button
close