LIVE UPDATE
Bilaspur

रात के सन्नाटे में, सड़क पर साजिश” —ट्रेलर रोक कर मारपीट और लूट के तीन आरोपी गिरफ्तार.. . मोबाइल-नगदी ले भागे थे आरोपी

बिलासपुर/सीपत… सीपत थाना क्षेत्र में बीती रात हुई लूटपाट की घटना का पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने एक ट्रेलर चालक को रोककर उससे मारपीट करते हुए नगदी और मोबाइल लूट लिए थे। मामले में पुलिस ने चोरी और लूट की गई संपत्ति के साथ घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी नरेंद्र कुमार लहरे निवासी लेवई नवापारा, बलौदा, ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि  ट्रेलर CG-12-BS-4353 से दीपका कोयला खदान से कोयला खाली कर जयरामनगर रेलवे साइड से लौट रहा थाlरात्रि करीब 1 बजे खाड़ा कोलवासरी मोड़ के पास तीन युवकों ने मोटरसाइकिल अड़ाकर  रास्ता रोकाl,रपैसों की मांग करते हुए मारपीट की। आरोपियों ने उसके पास से सैमसंग मोबाइल और 1300 रुपये लूट लिए।

एक अन्य शिकायतकर्ता ने रियलमी मोबाइल चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थीl, दोनों मामले को जोड़कर पुलिस ने धरपकड़ अभियान चलाया l तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपिय  का नाम 

सूरज यादव,शिवम दास मानिकपुरी उर्फ बबली/विशु, बंधन निषाद l सभी आरोपी कोरबा निवासी हैं। आरोपियों से दो मोबाइल फोन ,नगदी और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद किया गया l

पूछताछ में तीनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल किया है। बयान के आधार पर संपत्ति जब्त कर तीनों आरोपियों को उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

कार्यवाही में निरीक्षक गोपाल सतपथी, स.उ.नि. शिव सिंह बक्साल, आरक्षक लक्ष्मण चंद्रा और शैलेन्द्र कुर्रे की विशेष भूमिका रही।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button