बिलासपुर—-तखतपुर पुलिस ने अलग अलग कार्रवाई के दौरान कुल 26 लीटर से अधिक कच्ची महुआ शराब बरामद किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कुल दो आरोपियों को आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। दोनो आरोपियों को पुलिस ने विधिवत कार्रवाई के बाद न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल कराया है। 
 
20 लीटर कच्ची शराब समेत बाइक बरामद
तखतपुर पुलिस ने ग्राम बघेलकापा सिद्ध मुनि रोड मे घेराबन्दी कर कच्ची महुआ शराब परिवहन करते एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मुखबीर ने जानकारी दिया कि एक व्यक्ति होंडा साईन क्रमांक CG 10 BD 5378  से कच्ची महुआ शराब का परिवहन कर रहा है। बाइक राइडर कच्ची शराब ग्राम राजपुर की तरफ लेकर जा रहा है। जानकारी के बाद वरिष्ठ पुलिस कप्तान के आदेश पर टीम का गठन कर घेरा बंदी कर रेड कार्यवाही को अंजाम दिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम कपसिया कला कोटा निवासी राजेश बंजारे बताया। छानबीन के दौरान आरोपी के कब्जे से 20 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद किया गया। पुलिस ने शराब समेत मोटरसायकल जब्त किया है। आबकारी की धारा 34 (2) 59(क) के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा है।
6 लीटर कच्ची शराब जब्त
पुलिस को जानकारी मिली कि एक व्यक्ति अत्यधिक मात्रा में शराब रखकर  पैदल नहर के रास्ते  ‍पडरिया निगारबंद की तरफ जा रहा है। जानकारी के बाद पुलिस टीम ने तत्काल धावा बोला। घेराबन्दी के आरोपी की छाबबीन की गयी। आरोपी ने अपना नाम  निगारबन्द निवासी दिलीप कुमार साहू बताया। छानबीन के दौरान आरोपी से 26 नग प्लेन और 4 नग मसाला बरामद किया गया। करीब पांच लीटर शराब बरामद कर आबकारी एक्ट की धारा 34 (2) के तहत गिरफ्तार जेल दाखिल कराया गया है।