बिलासपुर—बिल्हा पुलिस ने आपरेशन प्रहार अभियान के दौरान आबकारी एक्ट 34(2),59(क) के तहत शराब परिवहन करते भारी मात्रा मे शराब बरामद किया है। परिवहन के दौरान उपयोग किए गए मोटरसायकल को भी बरामद किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है। आरोपियों का नाम रायपुर निवासी विक्की वर्मा और बरतोरी बिल्हा निवासी राहुल वर्मा है।
            वरिष्ठ पुलिस कप्तान रजनेश सिंह के आदेशानुसार आपरेशन प्रहार अभिायन के दौरान बिल्हा पुलिस ने परिवहन करते भारी मात्रा में शराब बरामद किया है। अतिरिक्त पुलिस कप्तान अनुज कुमार ने जानकारी दिया कि मुखबीर ने बताया कि मोटरसायकल से शराब का परिवहन कर रहे हैं। आरोपी मोटरसायल लेकर दगौरी से बिल्हा की तरफ आ रहे हैं।
जानकारी के बाद बिल्हा थाना पुलिस ने टीम बनाकर दगौरी अंडर ब्रिज पुलिया के पास घेराबंदी कर मोटरसायकल सवारों को रोका। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम रायपुर माना निवासी विक्की वर्मा और बिल्हा बरतोरी निवासी राहुल वर्मा होना बताया। इसके बाद पुलिस ने मोटसायकल में रखे सीमेण्ट बोरी की तलाशी ली।
पुलिस ने तलाशी के दौरान सीमेण्ट बोरी में  करीब 11 लीटर से अधिक मात्रा में शराब होना पाया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को थाना लाकर आबकारी एक्ट के तहत् अपराध दर्ज किया। आरोपियों को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायालय के हवाले कर जेल दाखिल कराया है।