बिलासपुर… साइबर ठगी के बढ़ते मामलों पर बिलासपुर रेंज पुलिस ने अब कार्रवाई और पीड़ितों को राहत देने की प्रक्रिया तेज करने का फैसला लिया है। पुलिस महानिरीक्षक राम गोपाल गर्ग ने रेंज के साइबर थानों, साइबर सेल और नोडल अधिकारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में फर्जी सिम बेचने वाले पीओएस एजेंटों पर तत्काल एफआईआर और गिरफ्तारी के निर्देश दिए। वहीं बैंकों में होल्ड ठगी की रकम को पीड़ितों के खातों में जल्द वापस कराने की प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा।

18 अगस्त को आईजी कार्यालय के मीटिंग हॉल में हुई बैठक में साइबर अपराधों और विभिन्न साइबर पोर्टलों से प्राप्त शिकायतों की बिंदुवार समीक्षा की गई। आईजी ने लंबित शिकायतों और एफआईआर का तत्काल निराकरण करने के साथ सभी थानों को साइबर पोर्टल पर रोजाना लॉगिन अनिवार्य करने के निर्देश दिए। पोर्टल पर प्राप्त शिकायत को उसी दिन स्वीकार कर वैधानिक कार्रवाई शुरू करने को कहा गया।

ये खबर भी पढ़ें…
सरकारी गाड़ी बनी निजी सवारी! मुंगेली खनिज विभाग के ड्राइवर की ‘साहब वाली छूट’ पर सवाल, रतनपुर में रोज सुबह-शाम खड़ी मिलती है सरकारी बोलेरो
सरकारी गाड़ी बनी निजी सवारी! मुंगेली खनिज विभाग के ड्राइवर की ‘साहब वाली छूट’ पर सवाल, रतनपुर में रोज सुबह-शाम खड़ी मिलती है सरकारी बोलेरो
मुंगेली..सरकारी संपत्ति के इस्तेमाल को लेकर नियम-कायदे भले ही स्पष्ट हों, लेकिन मुंगेली खनिज विभाग की सरकारी गाड़ी को लेकर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

फर्जी सिम और म्यूल अकाउंट पर सख्ती

साइबर अपराध में इस्तेमाल होने वाले फर्जी या संदिग्ध सिम कार्ड को लेकर पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। आईजी ने फर्जी सिम सक्रिय करने या बेचने वाले पीओएस एजेंटों के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी के निर्देश दिए। पुलिस मुख्यालय से मिली म्यूल अकाउंट की सूचियों के आधार पर भी संबंधित जिलों में तत्काल कार्रवाई कर अनुपालन रिपोर्ट भेजने को कहा गया।

ये खबर भी पढ़ें…
मां के इलाज के लिए पहुंचे थे, कुछ देर बाद मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पहुंच गई शिकायत! 4 सितंबर को जुनेजा अस्पताल में आखिर क्या हुआ?
मां के इलाज के लिए पहुंचे थे, कुछ देर बाद मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पहुंच गई शिकायत! 4 सितंबर को जुनेजा अस्पताल में आखिर क्या हुआ?
बिलासपुर...मरीज और उसके परिजन अस्पताल में इलाज और सम्मान की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं, लेकिन अगर डॉक्टर पर ही अभद्र...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अटकी रकम पर तत्काल कार्रवाई

साइबर ठगी के बाद बैंकों में होल्ड कराई गई राशि पीड़ितों तक जल्द पहुंचाने पर भी बैठक में विशेष जोर रहा। आईजी ने 15 दिन से अधिक पुराने बैंक होल्ड मामलों को प्राथमिकता से निपटाने के निर्देश दिए। धारा 106 के तहत न्यायालयीन प्रक्रिया और आदेश प्राप्त करने में तेजी लाकर पीड़ितों की रकम जल्द वापस कराने को कहा गया। बैंक समन्वय के दौरान पुलिस स्तर पर कोई अनुरोध लंबित नहीं रखने के निर्देश भी दिए गए।

ये खबर भी पढ़ें…
DEO की कुर्सी पर 18 साल की वरिष्ठता का दावा धरा रह गया! हाई कोर्ट में याचिका वापस, रामेश्वर जायसवाल का प्रभार बरकरार
DEO की कुर्सी पर 18 साल की वरिष्ठता का दावा धरा रह गया! हाई कोर्ट में याचिका वापस, रामेश्वर जायसवाल का प्रभार बरकरार
बिलासपुर... बिलासपुर के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी रामेश्वर जायसवाल की नियुक्ति को लेकर चल रहा विवाद अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ठगी में इस्तेमाल डिजिटल संसाधन ब्लॉक

साइबर ठगी में इस्तेमाल मोबाइल नंबर, आईपी एड्रेस, वाट्सऐप और टेलीग्राम अकाउंट को प्राथमिकता से ब्लॉक कराने के निर्देश दिए गए। इसकी मासिक प्रगति रिपोर्ट उच्च कार्यालय को भेजी जाएगी। गिरफ्तार साइबर अपराधियों का पूरा विवरण, फिंगरप्रिंट और एफआईआर की स्थिति समन्वय पोर्टल पर अपलोड करना भी अनिवार्य किया गया है।

आईजी गर्ग ने कहा कि साइबर अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए आधुनिक तकनीकी पुलिसिंग को प्राथमिकता देना जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने को कहा, ताकि साइबर मामलों का तेजी से निराकरण हो और ठगी के शिकार लोगों को सीधे राहत मिल सके।

बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेशा चौबे, उप पुलिस अधीक्षक विवेक शर्मा, रेंज साइबर थाना प्रभारी सहित साइबर थाना और साइबर सेल के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।